Delhi New EV Buses: दिल्लीवासियों के लिए एक खुशखबरी आ गई है। दिल्ली में 22 अप्रैल 2025 से दिल्ली परिवहन निगम (DTC) 250 नई इलेक्ट्रिक बसें DEVI (Delhi Electric Vehicle Interchanges) शुरू करने जा रही है। इस पहल का फोकस दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक एनवायरनमेंट फ्रेंडली बनाना है।

रेखा गुप्ता इन बसों को दिखाएंगी हरी झंडी (Delhi Electric Vehicle Interchanges Buses)
इन नई बसों को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इलेक्ट्रिक बसें डीजल या सीएनजी बसों की तुलना में कम प्रदूषण करती हैं, जिससे दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार होने की उम्मीद है। इसके अलावा, ये बसें नॉइस भी कम करती हैं, जिससे शहर का ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा।
नई बसों में मिलेंगी ये सुविधाएं (Delhi new EV Buses facilities)
दिल्ली परिवहन निगम पहले से ही 1,250 इलेक्ट्रिक बसें चला रहा है, जो भारत में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस फ्लीट है। नई 250 बसों के जुड़ने से यह संख्या और बढ़ेगी, जिससे अधिक यात्रियों को फायदा मिलेगा। नई इलेक्ट्रिक बसों में आधुनिक सुविधाएं जैसे डिजिटल टिकटिंग, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन होंगे, जो यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाएंगी। हर बस में 13 यात्री खड़े होकर भी यात्रा कर सकते हैं। बस में 6 बैटरी पैक होंगे और एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह बस 200 किलोमीटर तक सफर कर सकती है। इसे फुल चार्ज होने में केवल 45 मिनट लगते हैं।
इतना होगा किराया
इस सेवा का किराया ₹10, ₹15, ₹20 और ₹25 के स्लैब में निर्धारित किया जाएगा। महिलाओं को "पिंक टिकट" के जरिए फ्री सफर भी दिया जाएगा। एचटी रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों के मुताबिक, डीटीसी अब बिना किराया कमाई (non-fare revenue) बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत बसों पर विज्ञापन और बाहरी डिज़ाइन (bus body wrap) के ज़रिए कमाई की जाएगी। ये प्लान देवी सेवा बसों पर भी लागू हो सकता है। नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी और दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
दिल्ली सरकार की यह पहल सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने और पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। पिछले महीने सरकार ने ऐलान किया था कि 2025 के अंत तक दिल्ली में बसों की संख्या 10,000 से ज्यादा कर दी जाएगी, जिनमें से 80% इलेक्ट्रिक होंगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
