JioHotstar का डोमेन खरीदकर शख्स ने लिखा Reliance के लिए लेटर, रखी अनोखी शर्त, जानकर हो जाएंगे हैरान

Delhi Techie Snags JioHotstar Domain: Reliance JioCinema और Disney HotStar का मर्जर पूरा होने वाला है, लेकिन उससे पहले दिल्ली में रहने वाला एक ऐप डेवलपर ने JioHotstar नाम का डोमेन खरीद लिया है। अब डोमेन छोड़ने के बदले शख्स ने जियो से उसकी हायर स्टडीज की फंडिंग करने के लिए कहा है। आइए इस मामले के बारे में आपको बताते हैं।

jiohotstar news

डोमेन देने के बदले रिलायंस के सामने रखी मांग

शख्स ने बकायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों को संबोधित करते हुए एक लेटर लिखा है, जिसे उसने https://jiohotstar.com पर पोस्ट किया है, जो अभी भी डोमेन पर दिखाई दे रहा है।

लेटर में ऐप डेवलपर ने कहा, "इस डोमेन को खरीदने का मेरा मकसद सिर्फ इतना था, अगर यह मर्जर हो जाता है, तो मैं कैम्ब्रिज में पढ़ाई करने के अपने सपने को पूरा कर पाऊंगा।"

इस लेटर में शख्स ने खुद को "ए ड्रिमर" बताया है। जब हमने इस यूआरएल को चेक किया तो यह वाकई में उस पेज पर जाता है, जहां ऐप डेवलपर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज मैनेजमेंट को संबोधित करते हुए लेटर पोस्ट किया है।

शख्स ने लिखा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रिय एग्जीक्यूटिव,मैं दिल्ली में रहने वाला एक ऐप डेवलपर हूं, और वर्तमान में अपने स्टार्टअप पर काम कर रहा हूं। 2023 की शुरुआत में, सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते समय, मुझे एक समाचार मिला जिसमें कहा गया था कि आईपीएल स्ट्रीमिंग लाइसेंस खोने के बाद डिज्नी+ हॉटस्टार डेली एक्टिव यूजर्स को खो रहा है, और डिज्नी, हॉटस्टार को किसी भारतीय कॉम्पीटिटर को बेचने या मर्जर करने पर विचार कर रहा है। इससे मुझे यह अनुमान लगाने में मदद मिली कि, चूंकि सोनी और जी अपने स्वयं के मर्जर की कोशिश कर रहे थे, इसलिए वायकॉम 18 (रिलायंस के स्वामित्व वाली) एकमात्र प्रमुख खिलाड़ी है जिसके पास डिज्नी+ हॉटस्टार का अधिग्रहण करने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। इससे मुझे याद आया कि जब जियो ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सावन का अधिग्रहण किया था, तो उन्होंने इसे JioSaavn में रीब्रांड किया और डोमेन को Saavn.com से बदलकर JioSaavn.com कर दिया। मैंने सोचा, "अगर वे हॉटस्टार का अधिग्रहण करते हैं, तो वे इसका नाम बदलकर JioHotstar.com रख सकते हैं।" मैंने डोमेन चेक किया, और यह उपलब्ध था। मैं उत्साहित था, क्योंकि मुझे लगा कि अगर ऐसा हुआ, तो मैं कैम्ब्रिज में पढ़ाई करने के अपने लक्ष्य को पूरा कर सकता हूं। साल 2021 में, मैं एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था जिसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी एक्सेलरेट प्रोग्राम के लिए चुना गया था। यह मेरे लिए एक ट्रांसफॉर्मेशनल एक्सपीरियंस था।

उसने इस लेटर में ये भी बताया कि, 'मैं आईआईटी क्रैक नहीं कर सका और हमेशा बेस्ट कॉलेज से पढ़ना चाहता था, एक टियर-2 कॉलेज से होने के कारण, इस प्रोग्राम के लिए चुना जाना एक अविश्वसनीय रूप से वैल्यूएबल और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस था। स्टार्टअप प्रोग्राम ने मुझे कई मूल्यवान सबक सिखाए और स्टार्टअप के बारे में मुफ्त में जानकारी दी, जो काफी आश्चर्यजनक थी। हालांकि, इसका दायरा सीमित था - आखिरकार यह सिर्फ एक स्टार्टअप प्रोग्राम था। कैम्ब्रिज एन्त्रोप्रेन्योरशिप में एक फुल डिग्री प्रोग्राम भी प्रदान करता है, जिसे मैं हमेशा से करना चाहता था, लेकिन कभी अफोर्ड नहीं कर सका, यह कैम्ब्रिज है, काफी महंगा है। जब मैंने देखा कि यह डोमेन उपलब्ध है, तो मुझे लगा कि शायद चीजें ठीक हो जाएंगी। इस डोमेन को खरीदने का मेरा मकसद सिर्फ इतना था कि यदि यह मर्जर हो जाता है, तो मैं कैम्ब्रिज में पढ़ाई करने के अपने सपने को पूरा करने में सक्षम हो सकता हूं। अब जबकि मर्जर वास्तव में हो चुका है, और न्यूज सोर्स भी कंफर्म कर रहे हैं कि मर्जर के बाद केवल एक ही साइट होगी (या तो JioCinema या Hotstar.com), मेरा मानना ​​है कि JioHotstar.com मर्जर की गई इकाई के लिए एक बहुत ही परफेक्ट ब्रांड नेम होगा। यह दोनों ब्रांड्स की ब्रांड इक्विटी को बनाए रखता है।

इस डोमेन को प्राप्त करने के लिए, कृपया अपनी कंपनी के ईमेल एड्रेस से [email protected] पर संपर्क करें, साथ ही एक ऑफिशियल लेटर भी अटैच करें, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज/वायकॉम18 की ओर से खरीदने के लिए आपका अथॉराइजेशन बताया गया हो। रिलायंस जैसी मिल्टी-बिलियन डॉलर कंपनी के लिए, यह एक मामूली खर्च होगा, लेकिन मेरे लिए, इस डोमेन की बिक्री वास्तव में लाइफ चेंजिंग होगी।

जल्द होगा ये मर्जर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के Viacom 18 और Walt Disney के Star India का मर्जर इस साल नवंबर तक पूरा हो सकता है और इस मर्जर का एलान फरवरी 2024 में हुआ था।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+