Delhi hikes PUC Charges: दिल्लीवालों के लिए एक जरूरी खबर आ गई है। दिल्ली सरकार ने 13 साल बाद पॉल्यूशन चेकिंग सर्टिफिकेट दरों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बता की जानकारी दी है कि पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी दोपहिया और तिपहिया वाहनों के को अब प्रदूषण सर्टिफिकेट लेने के लिए 80 रुपये खर्च करना पड़ेगा।

अब इतना देना होगा पैसा
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने जानकारी दी है कि दो और तीन पहिया वाहनों के लिए शुल्क 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए शुल्क 80 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है।
वहीं, पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाले चार पहिया वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट के लिए अब 110 रुपये और डीजल वाहनों के लिए 140 रुपये का शुल्क लगेगा।
पहले पीयूसी सर्टिफिकेट के लिए देने होते थे इतने पैसे
इससे पहले पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाले दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के मामले में प्रदूषण जांच का चार्ज 60 रुपये था। चार पहिया वाहनों (पेट्रोल वाले) के लिए यह 80 रुपये और डीजल से चलने वाले चार पहिया वाहनों के लिए 100 रुपये था।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली सरकार शहर की वायु गुणवत्ता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी वाहन आवश्यक प्रदूषण मानकों को पूरा कर रही है। इसके लिए ही ये पैसे बढ़ाए गए हैं।
अगर नहीं है आपके पास पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट
अगर आपके पास पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं है तो आपको 10 हजार रुपये का चलान भरना होगा। पीयूसी सर्टिफिकेट को आप एक साल तक के लिए बनवा सकते हैं। बाइक के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट तीन महीने के लिए वैलिड होता है। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आप पीयूसी सेंटर पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी पेट्रोल पंप पर जांच करवा कर सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
