Delhi NCR Weather News Today: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मध्यम बारिश हो रही है। इस बार मॉनसून दिल्ली पर मेहरबान है। हालांकि बारिश से वजह से उमस से लगातार राहत मिलती रही। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। आज भी दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने अलगे 5 दिनों का मौसम का हाल बताया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है।

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अगले हफ्ते की शुरुआत में यानी 9 सितंबर को आसमान साफ रहेगा और छुटपुट बारिश हो सकती है। 10 सितंबर को बादल छाए रहेंगे। फिर 11 सितंबर को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। इसलिए लोगों को उमस से जूझना पड़ सकता है। इसके बाद 12 सितंबर को बारिश का दौर फिर लौटेगा और दिल्ली में हल्की बारिश होगी। 13 सितंबर को भी बारिश हो सकती है।
आज ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
IMD के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश के आसार हैं और कुछ जगहो पर बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहेगा। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही आगे भी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अलगे कुछ दिनों की जानकारी में ये भी बताया है कि एनसीआर के स्थान जैसे हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, इंदिरापुरम छपरौला (सभी गाजियाबाद में), दादरी, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
देशभर में बारिश का हाल
मानसून का ट्रफ राजस्थान के उत्तरी-पश्चिमी भाग से होकर ओडिशा तक जा रहा है और इसके कारण शुक्रवार से लेकर अगले तीन दिनों तक गुजरात, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे बारिश की इंटेंसिटी में कम होगी। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश और आस-पास के इलाकों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।
उत्तर प्रदेश में 7 सितंबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ ही बारिश हो सकती है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा पटना सहित प्रदेश के कई भागों में बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पटना सहित 18 जिलों में बारिश की आशंका जताई है। वहीं, रोहतास, बक्सर, पूर्णिया में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications