Delhi-NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के बाद धूप से तेज गर्मी है. बढ़ते तापमानकी वजह से उमस भी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR और राजस्थान, हरियाणा जैसे इलाकों में लो प्रेशर बना हुआ है. आज उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड आंतरिक कर्नाटक, राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट इंडिया में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
IMD के मुताबिक दिल्ली में भारी बारिश और NCR में बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है. साथ ही लो विजिबिलिटी की भी संभावना रहेगी. जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली में कैसा रहेगा ये हफ्ता?
मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी दिल्ली में 5 सितंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में 6 और 7 सितंबर को भी बादल के साथ हल्की बारिश की संभावना है. फिर 8 और 9 सितंबर को भी राजधानी दिल्ली में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.
इन राज्यों में भी होगी झमाझम बारिश
IMD ने ताजा बुलेटिन में बताया कि दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 48 घंटों तक 11 से 15 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मानसून पूरी तरह से एक्टिव रहने का अनुमान जारी किया है. यहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा दक्षिणी कर्नाटक, दक्षिण-पूर्वी कर्नाटक, कोंकण वाला क्षेत्र, उतरी और दक्षिणी गुजरात तथा तटीय गुजरात जो की कच्छ की खाड़ी से लगे हुए भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. आज बिहार में हल्की बारिश की संभावना है.
अगस्त में मानसून में जमकर बरसे बादल
मानसून के लिहाज से अगस्त का महीना धमाकेदार रहा. इस महीने में बादल सामान्य से 16% ज्यादा बरसे. हालांकि, अच्छी बारिश के बावजूद अगस्त में बढ़े तापमान से लोगों का हाल बेहाल रहा. अगस्त में औसतन न्यूनतम तापमान और औसत तापमान साल 1901 के बाद से चौथा सबसे ज्यादा गर्म महीना रहा.
सितंबर महीने के लिए कैसा रहेगा मानसून?
मौसम विभाग ने कहा कि चालू महीने में देश में बारिश सामान्य से ज्यादा होने की उम्मीद है. इस दौरान उत्तर बिहार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी भारत के ज्यादा हिस्से, उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्से और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश सामान्य से कम होने की आशंका है. हालांकि, अगस्त में हुई अच्छी बारिश की वजह से खरीफ की फसल की बुवाई पर सकारात्मक असर पड़ा है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications