Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली में करीब 2 हफ्तों से बारिश नहीं हो रही. बारिश न होने से तापमान चढ़ गया है, जिससे दोपहर में गर्मी बढ़ जाती है. गर्मी के साथ साथ हवा भी खराब है. आम तौर पर दिल्ली सितंबर के आखिर तक विदा हो जाने वाला मानसून आज 4 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश कर सकता है. मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक शुक्रवार को देश के 14 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. अन्य राज्यों में मौसम साफ ही रहने के संकेत हैं.
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अलर्ट में 9 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 5 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के हिमालय से लगे इलाकों में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. IMD ने इन राज्यों के लिए 4 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहने से गुरुवार को तेज धूप रही. यही वजह रही कि पिछले 9 साल में पहली बार गुरुवार का दिन अक्टूबर के महीने में सबसे गर्म दिन रहा. क्योंकि तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. तेज धूप की वजह से दिनभर उमस रही. मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना होगा. क्योंकि दिनभर आसमान साफ रहेगा.
IMD के मुताबिक 4 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, दिल्लीवासियों को शनिवार यानी 5 अक्टूबर को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. क्योंकि आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी. साथ ही दोपहर या शाम तक हल्की गरज के साथ बारिश भी होने के अनुमान हैं. फिर आगे आने वाले दिनों में उमस भरी हल्की गर्मी रहेगी.
दिल्ली में खराब हुई हवा
राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही हवा खराब होती जा रही है. वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और शहर की हवा जहरीली होती जा रही. हालांकि, दिल्ली में गुरुवार को एयर इंडेक्स में हल्का सुधार देखने को मिला. लेकिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के मुताबिक आने वाले अगले तीन दिन तक राजधानी में हवा की क्वालिटी मीडियम कैटेगरी में बने रहने की संभावना है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
