Delhi NCR Weather Today: लंबे समय से बारिश ना होने की वजह देश की राजधानी दिल्ली में तापमान चढ़ गया है. दिन में तेज धूप के चलते तापमान सामान्य से ज्यादा रहता है. हालांकि, रात में तापमान गिरने लगा है. उत्तर भारत में मानसून की विदाई हो गई है. लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में बादल अभी भी बरस रहे हैं. आज 9 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली, NCR समेत अन्य राज्यों के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. साथ ही राजधानी में ठंड की एंट्री की भी तारीख बता दी है.
आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ रहेगा. दिन में तेज धूप रहेगा. हालांकि, सुबह और शाम सुहाने रहेंगे. आज आंशिक बादल भी दिख सकते हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक फिसल सकता है.

दिल्ली में कब होगा मौसम सुहाना?
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक अगले हफ्ते से दिल्ली में गुलाबी ठंड की एंट्री होगी. दिल्ली में 15 अक्टूबर के बाद लोगों को गुलाबी ठंड यानी हल्की सर्दी का एहसास शुरू होगी. आगे अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में ठंड भी दस्तक दे सकती है. हालांकि, अभी इसमें समय है, तो ऐसे में दिल्लीवासियों को फिलहाल तेज धूप की वजह से गर्मी झेलनी पड़ेगी.
मानसून की वापसी से मौसम बदला
मानसून की वापसी से कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. IMD का कहना है कि अगले 48 घंटों में गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा हिस्सों मानसून की वापसी हो सकती है. बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर चक्रवातीय हवाएं एक्टिव हो गई हैं. इसके चलते कई जगहों पर आसमान में बादल के साथ बारिश की संभावना भी बन गई है.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बुधवार को देश के कुछ इलाकों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक 9 अक्टूबर को कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. साथ ही झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत समेत तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बौझार पड़ सकती है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
