Delhi NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर को मौसम बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 12 घंटों में दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने वाला है. दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र ने संकेत दिया है कि आज शनिवार शाम से ठंड और बढ़ेगी. रविवार को आसमान में बादल छाएंगे और 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश भी होने का अनुमान है.
दिल्ली एनसीआर में सोमवार से मंगलवार तक बारिश के बाद कोहरा छाए रहने का अनुमान है. इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. मौजूदा पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

दिल्ली एनसीआर के लिए मौसम पूर्वानुमान
नोएडा में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसी तरह गुड़गांव में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ये तापमान इन क्षेत्रों में एक समान हैं. रविवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है. कल से ठंड भी बढ़ने की उम्मीद है। तेज़ हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जो बारिश के बाद और भी बेहतर हो जाएगा.
सुधरेगी दिल्ली में हवा की क्वालिटी
दिल्ली में बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 या उससे भी कम हो सकता है. यह सुधार तेज़ हवाओं और अनुमानित बारिश की वजह से हो सकती है. वर्तमान में दिल्ली का AQI 338, नोएडा का 251, गुड़गांव का 217 और गाजियाबाद का 268 है. नोएडा में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके उलट गाजियाबाद में अन्य क्षेत्रों के समान अधिकतम तापमान होने के बावजूद न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications