Delhi-NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम बदल रहा है. मानसून अंतिम दौर से गुजर रहा है. क्योंकि आमतौर पर दिल्ली में मानसून 17 सितंबर तक खत्म हो जाता है. लेकिन इस बार मानसून थोड़ा आगे तक रहने वाला है. इस लिहाज से अब एनसीआर में मौसम एक बार फिर रुख बदलने वाला है. सोमवार को दिन भर धूप के बाद अब इलाके में अगले 3 दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पहाड़ी राज्यों में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज धूप से मौसम गर्म रहा, जिससे तापमान बढ़ा है. हालांकि, जल्द ही इससे राहत मिलने वाली है. क्योंकि मौसम विभाग ने आज 17 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान जताया है. बारिश का सिलसिला बुधवार तक जारी रह सकता है. इसके लिए IMD ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यानी दिल्लीवासियों के लिए मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताएं हैं. हालांकि, बारिश की वजह से गर्मी कुछ ज्यादा कम नहीं होने वाली है, जिससे उमस बनी रहेगी. IMD के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

अगले 2 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन में दिल्ली के अलावा अन्य इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. इसके मुताबिक छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. साथ ही इन राज्यों में लोगों को घर से बाहर निकलने में ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
मैदानी राज्यों के अलावा दिल्ली के आसपास के पहाड़ी राज्यों को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसके तहत हिमाचल प्रदेश के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज 16 सितंबर को राज्य में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. भूस्खलन की वजह से कई सड़कों पर यातायात ठप हो गया है.
राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सोलन जिले में कुमारहट्टी के पास भारी भूस्खलन के कारण यातायात रुक गया. इसी तरह राज्य की 74 सड़कों पर भूस्खलन और बारिश की वजह से आवाजाही बंद है. उत्तराखंड में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन की वजह से 400 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
