Delhi- NCR Weather: देश की राजधानी दिल्ली में अब धीरे-धीरे ठंडी हवाएं चलने लगी है. वहीं दिन में कड़ी धूप रहती है. ऐसे में लोगों को ये इंतजार है कि ठंड कब से शुरू होने वाली है. इसे लेकर मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने बड़ा अपडेट दिया है.

देश के अलग-अलग क्षेत्रों में धूमधाम से नवरात्रि मनाई जा रही है. ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड आने का और इंतजार करने पड़ेगा. वहीं आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और इनके आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है.
Delhi ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
अक्टूबर के महीने में सर्दी का एहसास होना शुरू हो जाता है. लेकिन राजधानी दिल्ली में अभी भी कड़ी धूप देखने को मिल रही है. दिल्ली और उत्तर भारत के इलाको में गर्मी का असर अभी पूरी तरीके से नहीं गया है. देश के तमाम इलाकों से मानसून विदाई ले चुका है.
लेकिन दिल्ली सहित उसके आस-पास के इलाको में आज सुबह से ही मौसम बारिश के संकेत देता नजर आ रहा है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सुबह से ही बादल छाए हुए है. ऐसे में बारिश आने की संभावना जताई जा रही है. अगर बारिश होती है तो इन इलाको में मौसम औऱ भी सुहाना हो जाएगा.
रविवार या छुट्टी वाला दिन बारिश की वजह से और बेहतर बनेगा और दिल्ली -एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Delhi ka Mausam: दिल्ली में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक दिल्ली में ना के बराबर बारिश होगी. इन पांच दिनों तक राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, वहीं कभी-कभी धूप भी आ सकती है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications