Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मानसून अब जाने की तैयारी में है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मानूसन का अंतिम दिन है. जल्द ही दिल्ली वालों को ठंड भी महसूस होने लगेगी. पर क्या दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी? चलिए दिल्ली सहित देश के तमाम शहरों के मौसम का हाल जानते हैं.

मौसम विभाग ने बताया की आज मानूसन की विदाई का तकनीकि तौर पर आखिरी दिन है. इस बार मानसून भांप पाना थोड़ा मुश्किल रहा. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार इस साल की बारिश ने पिछले 11 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. इस बार देश में जमकर बारिश हुई. 1 जून से 29 सितंबर तक 628 मिमी की बारिश दर्ज की गई है. ये 2013 के बाद से सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड है. अब राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल जान लेते हैं.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश देखने को नहीं मिलेगी. आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है. आईएमडी के अनुसार राजधानी के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. आज यानी 30 सितंबर, सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
इसके अलावा राजधानी दिल्ली में अक्टूबर में भी ना के बराबर बारिश होगी. 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
वहीं दोपहर के वक्त तेज धूप देखने को मिल सकती है.
कल यानी 29 सिंतबर, रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. ये तापमान सामान्य है. वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था. वहीं शाम साढ़े पांच बजे उमस (Humidity) 66 प्रतिशत थी.
आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा ना के बराबर बारिश होने की उम्मीद है.
दिल्ली में कब आएगी ठंड?
मौसम विज्ञानियों ने बताया की इस बार दिल्ली में 15 से 20 अक्टूबर के बीच ठंडी हवा चलना शुरू हो जाएगी. ये भी पता चला है कि इस बार बढ़ती बारिश की वजह से ठंड भी अपने चरम सीमा पर रहने वाली है.
भारत के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम ?
आईएमडी के अनुसार सोमवार यानी आज पहाड़ी राज्य जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू के अलावा हरियाणा और राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है. इन राज्यों में कुछ समय बाद ही मानसून जा सकता है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
