Delhi Mai Barish Kab Hogi: अक्टूबर के महीने में भी दिल्लीवालों को गर्मी ने परेशान कर दिया है। दशहरे तक दिल्ली का तापमान बढ़ सकता है लेकिन उसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने बारिश से जुड़ी खुशखबरी दे दी है। IMD ने बताया है कि अगले हफ्ते इस गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम? (weather delhi)
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 26 रहने का अनुमान है। आज सुबह दिल्ली एनसीआर में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर से मानसून की विदाई हो चुकी है और इस वजह से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
अगले पांच दिनों में दिल्ली में होगी बारिश? (weather delhi ncr)
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 7 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 8 और 9 अक्टूबर को 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है।
IMD ने ये भी बताया है कि 6 से 9 अक्टूबर आसमान साफ रहेगा लेकिन कभी कभार बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ-साथ ये भी जानकारी दी है कि 7 अक्टूबर को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जिससे शहर में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
इन जगहों पर होगी जमकर बारिश
केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु में 7 अक्टूबर यानी सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, असम, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक समेत कई राज्यों में 8 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications