Delhi-NCR Weather: राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाकों में मौसम हर रोज करवट बदल रहा है. रविवार को हल्की बारिश हुई तो सोमवार को तापमान बढ़ने से उमसभरी गर्मी ने परेशान किया. अब एक बार फिर मौमस बदलने वाला है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपेडट के मुताबिक दिल्ली-NCR में आज 3 सितंबर को झमाझम बारिश हो सकती है. 4 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. आज तेज गरज और चमक हवाएं भी चलेंगी.
आज और कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने मंगलवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम का हाल 4 सितंबर तक ऐसा ही रहने वाला है. दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. इस दौरान चमक और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक दोनों दिन बादलों की आवाजाही रहेगी. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.
इन इलाकों में बारिश संभव
मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन के मुताबिक गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत NCR के अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. साथ ही बादलों की आवाजाही बनी रहेगी.
हफ्तेभर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
IMD ने बताया कि दिल्ली-NCR में 3 और 4 सितंबर को बारिश हल्की पड़ सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. साथ ही बादल भी छाए रहेंगे.
मौसम विभाग ने 5 सितंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. 6,7 और 8 सितंबर को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. साथ ही रुक-रुक कर हल्की बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं. हालांकि, इन दिनों के लिए येलो अलर्ट नहीं जारी किया गया है. आमतौर पर दिल्ली में 17 सितंबर तक रहने वाला मानसून आगे तक रह सकता है.
अगस्त में मानसून में जमकर बरसे बादल
मानसून के लिहाज से अगस्त का महीना धमाकेदार रहा. इस महीने में बादल सामान्य से 16% ज्यादा बरसे. हालांकि, अच्छी बारिश के बावजूद अगस्त में बढ़े तापमान से लोगों का हाल बेहाल रहा. अगस्त में औसतन न्यूनतम तापमान और औसत तापमान साल 1901 के बाद से चौथा सबसे ज्यादा गर्म महीना रहा.

सितंबर महीने के लिए कैसा रहेगा मानसून?
मौसम विभाग ने कहा कि चालू महीने में देश में बारिश सामान्य से ज्यादा होने की उम्मीद है. इस दौरान उत्तर बिहार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी भारत के ज्यादा हिस्से, उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्से और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश सामान्य से कम होने की आशंका है. हालांकि, अगस्त में हुई अच्छी बारिश की वजह से खरीफ की फसल की बुवाई पर सकारात्मक असर पड़ा है.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
