Delhi-NCR Weather Today: दिवाली का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन इस खुशी के मौके पर अक्सर प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है. खास तौर पर पटाखे फोड़ने की वजह से यह संकट और बढ़ जाता है. दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के करीब पहुंच गया है, जो गंभीर प्रदूषण स्तर का संकेत है. वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने 1 जनवरी, 2025 तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अहम कदम उठाया है. इसके तहत पटाखों के उत्पादन, स्टोरेज, बिक्री और उपयोग पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है.
तेज गर्मी से लोग बेहाल, आगे के लिए क्या है अनुमान
प्रदूषण की चिंताओं के अलावा, दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. यहां तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ज्यादा है, जिसने पिछले दो दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. तापमान में यह उछाल न केवल दिल्ली बल्कि उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों को प्रभावित करता है. जहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है. मौसम विभाग इस असामान्य गर्मी की वजह पहाड़ी क्षेत्रों से गुज़रने वाले एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ को मान रहा है. विभाग ने कहा कि आने वाले हफ्ते में भी दिल्ली एनसीआर के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.

जम्मू में कैसी है बर्फबारी?
मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी देखी जा रही, जो मौसम के बदलते मिजाज का संकेत है. इसके अलावा, जल्द ही हल्की बर्फबारी और बारिश की उम्मीद है, साथ ही अगले कुछ दिनों तक घाटी के ऊपरी इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि, जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
देशभर में तापमान में बदलाव
मौसम विभाग ने बताया कि अक्टूबर में उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में यह बढ़ोतरी महसूस की गई है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद पंजाब से लेकर बिहार तक के राज्यों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है.
दिल्ली में 29 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2020 में इसी दिन दर्ज किए गए 12.5 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा अधिक है. यह गर्मी विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है, उत्तर-पूर्वी बिहार में बारिश की संभावना है. हालांकि, विभाग ने दिन में हल्की गर्मी और बढ़ी हुई नमी का भी अनुमान लगाया है, हालांकि रातें सुहावनी रहने की उम्मीद है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications