Delhi-NCR Weather: देश में सितंबर महीने में मानसून की वापसी हो जाती है. आमतौर पर महीने के आखिरी हफ्ते तक मानसून लौट जाता है. लेकिन इस बार मानूसन देरी से लौटेगा, ऐसा मौसम विभाग के ताजा अपडेट में पता चला है. बीते दिनों लगातार बारिश की वजह से तापमान भी गिर गया है. हालांकि, धूप निकलने से गर्मी बढ़ी है, लेकिन सामान्य से कम है. मौसम विभाग ने आज 22 सितंबर के लिए अनुमान जारी किया है.
आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम?
राजधानी दिल्ली में बीते दिनों काफी अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया है. यानी तापमान गिर गया है. चुंकि दिल्ली-NCR से भी मानसून की विदाई का समय करीब आ रहा है, तो राजधानी में भी बारिश कम हो गई है. मौसम विभाग ने बताया कि आज रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंग. हालांकि, आसमान में दिखने वाले बादल आज नहीं बरसेंगे. इन बादलों से ठंडी हवा जरूर चलेगी. ठंडी हवाओं से तापमान गिर जाएगा. IMD के मुताहिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नए हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने बाताय कि दिल्ली और NCR में नए हफ्ते में ज्यादातर दिन मौसम साफ ही रहेगा. एकाध बार आसमान में थोड़े बादल देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, दिल्ली में बारिश संभावना नहीं है. क्योकि मौसम साफ रहेगा. लेकिन 22 सितंबर यानी आज पूर्वी तट और उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

फिर लौटेगा मानसून?
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के वापसी की सामान्य तारीख 25 सितंबर है. लेकिन नए वेदर सिस्टम से बंगाल की खाड़ी में 25-26 सितंबर के आसपास के राज्य में भारी बारिश ला सकती है. यही वजह है कि राजधानी दिल्ली में भी मानसून की वापसी तय समय से आगे तक बढ़ सकती है. बता दें कि दिल्ली में औसत और सालाना बारिश सितंबर की शुरुआत में ही 1,000 मिमी के आंकड़े को पार कर चुकी है.
दिल्ली में और गिरेगा तापमान?
IMD ने तापमान बढ़ने का अनुमान जारी किया है. नए हफ्ते में दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, झारखंड, केरल और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications