Delhi-NCR Weather: राजधानी दिल्ली में बारिश रुकने की वजह से तापमान बढ़ गया है. आसमान बादल तक नजर आ नहीं आ रहे, तेज धूप से गर्मी और बढ़ गई है. राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया है. नए अनुमान के मुताबिक आज 26 सितंबर को बारिश का अनुमान है. दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश संभव है. IMD ने अलगे 7 दिन के लिए मौसम का अनुमान जारी किया है.
अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक अगले सात दिनों में बारिश की संभावना है. राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है. इलाके में शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे. शनिवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है. रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. यही सिलसिला सोमवार को भी रहेगा. जबकि मंगलवार और बुधवार को आसमान साफ रहेगा. जबकि बुधवार को बारिश का अनुमान है.
IMD ने कहा कि इस हफ्ते शनिवार तक हल्की बारिश का अनुमान है. अधिकतम तापमान में भी पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं. बता दें कि 28 सितंबर से दिल्ली में मौसम आमतौर पर खुश्क, लेकिन बीच-बीच में आंशिक बादल रहने की उम्मीद हैं. उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान हल्का बढ़ सकता है.

मानसून खत्म, हवा हुई खराब
दिल्ली में पिछले कुछ दिन से आम लोग बढ़ती उमस से परेशान हैं. हालांकि, आगे बारिश की संभावना से राहत मिलने के आसार हैं. लेकिन हवा खराब हो गई है. IMD अधिकारियों ने कहा कि मानसून का मौसम खत्म होने के करीब है. लेकिन राजधानी में मंगलवार को हवा की गुणवत्ता "खराब" हो गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रात 9 बजे शहर का एक्यूआई 204 था, जो "खराब" श्रेणी में था.
हवा को मापने का तरीका
किसी भी इलाके में हवा को मापने का तरीका है, जिसे AQI के आधार पर तय जाता है. अगर एक्यूआई 0-50 के बीच रहा तो हवा "अच्छा", 51-100 के बीच "संतोषजनक", 101-200 के बीच "मध्यम", 201-300 के बीच "खराब", 301-400 के बीच "बहुत खराब" और 401-500 के बीच "गंभीर" माना जाता है.
मुंबई-राजस्थान में भारी बारिश का रेड अलर्ट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में कल दोपहर से तेज बारिश जारी है. इससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. भारी बारिश के चलते कुर्ला और ठाणे स्टेशनों के बीच लोकल ठप हो गया है. तेज बारिश की वजह से फ्लाइट्स के रूट्स में भी बदलाव किए गए हैं. मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.
IMD ने राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट दारी किया है. मौमस विभाग के मुताबिक आने वाले 3 दिन तक राज्य में कई इलाकों में तेज बारिश की उम्मीद है. इसके तहत अगले दो दिन में 22 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट है. साथ ही आज 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
