Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में पिछले 3-4 दिनों से बारिश रुकी हुई है. बारिश रुकने की वजह से तापमान तेजी से बढ़ी है. तेज धूप से अब उमस लोगों को परेशान कर रही. हालांकि, इस हफ्ते बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. आमतौर पर सितंबर में अब तक मानसून की वापसी हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून देरी से लौटने वाला है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में मौसम बदलने वाला है.
अगले 3 दिन में होगी तेज बारिश?
राजधानी दिल्ली में बीते दो दिन की उमस से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. इलाके में बुधवार यानी 25 सितंबर से दिल्ली का मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक बुधवार से शुक्रवार तक हल्की बारिश के अनुमान है. बारिश की वजह से शहर में अधिकतम तापमान भी गिरेगा, जिसके तीन डिग्री तक गिरने के आसार हैं.

इन इलाकों में लौटा मानसून
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 23 सितंबर से मानसून की वापसी होगी. इसका असर भी देखने को मिल रहा है. पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो गई है. यह पश्चिमी राजस्थान, कच्छ, द्वारका, भुज से होकर के गुजर रही है. IMD ने सेंट्रल-ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट भारत में 24 से 27 के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.
आईएमडी के मुताबिक मानसून अपने तय तारीख से 6 दिन देर है. यह 17 सितंबर की बजाय 23 सितंबर से वापसी कर रहा, जिसकी वजह से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मानसून की वापसी देरी से हो रही. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और अरुणाचल प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है.
आज इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में बताया कि गोवा, कोंकण तट, दक्षिणी कर्नाटक के तटों पर आज भारी से बहुत भारी बारिश होगी. इससे सटे इलाके जैसे मराठवाड़ा, दक्षिणी महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है. IMD ने मध्य भारत में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणी कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी गुजरात, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
