Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम के मिजाज में काफी अहम बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन के समय में तापमान बढ़ने से अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि, सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है. आमतौर पर नवरात्रि के खत्म होने के साथ ही देश की राजधानी में 'गुलाबी ठंड' आ जाती है, जो दोपहर की गर्मी और फिर सुबह शाम ठंड से राहत देती.
गुलाबी ठंड का हुआ आगमान
इस साल भी नवरात्रि के खत्म होने के साथ ही दिल्ली में मौसम में 'गुलाबी ठंड' के लक्षण दिखने लगे हैं. मौसम विभाग ने कहा कि आगे भी यही पैटर्न जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि फिलहाल अब तो बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. इस दौरान तापमान में न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस के बीच उतार-चढ़ाव होने का अनुमान है.
राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाके जैसे गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को शामिल करते हुए पूरे एनसीआर क्षेत्र में मौसम को लेकर पूर्वानुमान दिल्ली जैसा ही है. यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां भी दोपहर की तीखी धूप तापमान को बढ़ा रही है. हालांकि, दिल्ली की तरह सुबह और शाम के समय मौसम सुहाना होता है.

दिल्ली में पारा गिरा
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि मौजूदा मौसम की स्थिति से तत्काल राहत नहीं मिलने वाली है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है. यानी महीने के बढ़ने के साथ-साथ ठंडी जलवायु की उम्मीद के बावजूद गर्म मौसम कुछ और दिनों तक बना रह सकता है. पिछले महीने 19 सितंबर को दिल्ली ने 15 सालों में सितंबर के लिए सबसे ठंडा दिन रहा था.
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी, जो अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक ठंड के मौसम की शुरुआत का संकेत है. हालांकि, लगातार धूप के कारण दिन में गर्मी का अहसास होता रहेगा. साथ ही आज दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है. सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत था, और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
