Delhi NCR Metro Station Stores: बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी आ गई है। अब आप दिल्ली एनसीआर के मेट्रो स्टेशन पर आसानी से अपना स्टोर खोल सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। दरअसल, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नोएडा में 10 मेट्रो स्टेशनों के खाली पड़े व्यावसायिक जगह को सुविधा स्टोर में विकसित करने का प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत इन मेट्रो स्टेशनों की सीढ़ियों के पास और अन्य जगह खाली पड़ी जगह को कियोस्क और छोटे स्टोर में बदलने का प्रोसेस शुरू किया जाएगा।

मेट्रो स्टेशनों पर खोलें अपना स्टोर
मेट्रो स्टेशनों पर स्टोर खोलने के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव अनुरोध जारी किए गए हैं। मेट्रो स्टेशनों पर इन सुविधा स्टोर के बनने से जहां बहुत से लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान अपने दैनिक जरूरतों की वस्तुएं मेट्रो स्टेशनों पर ही मिल सकेंगी, जिससे उनकी सुविधा में इजाफा होगा।
इन स्टेशनों पर खोल सकेंगे अपना स्टोर
पहले प्रोपोजल में सेक्टर 50, सेक्टर 51, सेक्टर 76, अल्फा- I, डेल्टा- I, और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कार्यालय मेट्रो स्टेशन पर सुविधा स्टोर खोलने की बात कही गई है और ये स्थान ग्राउंड फ्लोर पर स्थापित किए जाएंगे। और इन्हें शुरुआती पांच साल के लाइसेंस पीरियड के लिए दिया जा रहा है। NMRC की शर्तों के तहत इस अवधि को तीन साल और बढ़ाया जा सकता है । यहां पर कियोस्क को स्टेशनों पर सीढ़ियों के नीचे स्थापित किए जाएंगे.
सेक्टर 81, सेक्टर 83, 101 और डिपो स्टेशन के मेट्रो स्टेशन की प्रथम मंजिल पर व्यावसायिक स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा, सेक्टर 81 में ग्राउंड फ्लोर पर दो स्थान भी उपलब्ध हैं, जिनका एरिया 26 वर्ग मीटर और 172 वर्ग मीटर है, जिन्हें लीज पर दिया जाएगा। एनएमआरसी के एक अधिकारी के मुताबिक, यह पहल किराया राजस्व के अलावा आय के वैकल्पिक स्रोत जुटाने के प्रयासों का ही एक हिस्सा है।
कई लोगों को इन स्टोर्स से होगा फायदा
यह योजना कई मायनों में लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगी क्योंकि इससे एक तरफ यह स्थानीय लोगों को स्वरोजगार का मौका मिलेगी और इससे उन्हें अपने छोटे व्यवसाय स्थापित करने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर ही जरूरी वस्तुएं और सेवाएं मिल सकेंगी। मेट्रो स्टेशन अब केवल यात्रा के लिए नहीं, बल्कि छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने का भी केंद्र बन जाएंगे। इससे मेट्रो स्टेशन सिर्फ यात्रा के लिए नहीं, बल्कि छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करने का केंद्र भी बन जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications