Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो हमेशा अपने यात्रियों के लिए अच्छी अच्छी से सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश में रहता है एक बार फिर दिल्ली मेट्रो ने महिलाओं को बाइक टैक्सी सर्विस की बड़ी सौगात दी है। इस बाइक टैक्सी सर्विस का फायदा लेने के लिए आपको दिल्ली मेट्रो की ऑफिसियल मोबाईल ऐप मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 से ही आप इसकी बुकिंग कर पाएंगे।

हालांकि आपको एक चीज और पता होनी चाहिए इसकी बुकिंग के लिए आपको मोबाईल ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी एमडी डॉ. विकास कुमार ने इसकी शुरुआत की है। इसकी शुरुआत का उद्देश्य उन्होंने बताया की महिलाओं को अब आने जाने में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा अब आसानी से आ जा सकती हैं।
डॉ. विकास कुमार ने बताया की इसके लिए आप लोग दो तरह की बाइक टैक्सी की बुकिंग करवा सकेंगे। सबसे पहला शी राइड्स महिलाओं के लिए और राइडर सभी यात्रियों के लिए है। शी राइड्स बाइक टैक्सी महिलाएं चलाएंगी। इस सफर से महिलाएं सुरक्षित सफर तय कर सकेंगी। वहीं ऐसा होने से कई महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।
जानिए किन मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगा इसका फायदा
आपको ध्यान रखना है कि अभी दिल्ली मेट्रो ने पूरी मेट्रो में इस सुविधा को चालू नहीं किया है। अभी सिर्फ 12 स्टेशनों पर इस सर्विस को शुरू किया गया है चलिए आपको बताते हैं उन स्टेशनों मे कौन कौन से हैं। ये बाइक टैक्सी अभी द्वारका सेक्टर-21, द्वारका सेक्टर-10, सेक्टर-14, द्वारका मोड़, जनकपुरी पश्चिम, उत्तम नगर ईस्ट, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर, कीर्ति नगर, करोल बाग, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम और पालम पर इस सुविधा को मुहैया कराया जाएगा।
अभी इसकी शुरुआत स्टेशनों पर सुबह 8 से रात 9 बजे के बीच 3 से 5 किलोमीटर के अंदर में कुल 50 शी राइड्स और 150 राइडर शुरु होंगे। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों का कहना है जल्द ही इस सर्विस और बढ़ाया जाएगा ताकि हर कोई इसका फायदा उठा सके। वहीं उनका कहना है जल्द ही 100 से अधिक मेट्रो स्टेशनों पर तीन महीने में 250 से अधिक स्टेशन इसके अंदर कवर कर लिए जाएंगे। समय के साथ इसकी संख्या में अधिक वृद्धि लाने की कोशिश जारी रहेगी।
10 रुपए होगा इसका न्यूनतम किराया
आपको बता दें इसका किराया भी कोई ज्यादा नहीं तय किया गया है सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए महज 10 रुपए इसका न्यूनतम किराया रखा गया है हालांकि पहले 2 किलोमीटर के लिए 10 रुपए का भुगतान करना होगा उसके बाद 8 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान लिया जाएगा। ये टैक्सी सुविधा अच्छी तकनीकों से भी लैस होगी जैसे इसमें जीपीएस होगा और ड्राइवर वेरीफाइड होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications