नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पेमेंट इकाई एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने दिल्ली मेट्रो के साथ मिल कर एक कॉन्टैक्टलेस मल्टी-परपस कार्ड लॉन्च किया है। ये कार्ड एक मेट्रो स्मार्ट कार्ड के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड के रूप में भी काम करेगा। एसबीआई कार्ड ने कहा कि यूनिक कॉम्बो क्रेडिट कार्ड 'दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड' को दिल्ली मेट्रो में नियमित यात्रियों के लिए सोच-समझकर तैयार किया गया है। इस कार्ड में ग्राहकों को सुविधा और सुरक्षा एक साथ मिलेगी। इतना ही नहीं इस कार्ड पर आपको रिवार्ड पॉइंट, कैशबैक और डिस्काउंट भी दिया जाएगा। आइए जानते हैं कैसे करें इस कार्ड के लिए अप्लाई।
ऐसे करे अप्लाई
आप इस कॉम्बो कार्ड के लिए मेट्रो स्टेशनों पर मौजूद सेल्स टीम के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आपके पास एसबीआई कार्ड वेबसाइट पर ई-अप्लाई प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन अप्लाई करने का भी ऑप्शन है। इस कार्ड का सालाना शुल्क 499 रु है। ग्राहक पहले ऑटो टॉप-अप लेनदेन पर 50 रुपये का कैशबैक और 2,000 बोनस रिवार्ड पॉइंट्स जैसे बेनेफिट का लाभ उठा सकते हैं। आपको मेट्रो ट्रेवल पर 10 फीसदी डिस्काउंट और कई तरह की खरीदारी पर रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे।
अपने आप हो जाएगा रिचार्ज
कंपनी ने कहा है कि कार्ड में एक ऑटो रीलोड फीचर दिया गया है। इस फीचर में एक निश्चित सीमा से नीचे आने पर आपका कार्ड अपने आप रिचार्ज हो जाएगा। ये सुविधा ग्राहकों के लिए बेहतर एक्सपीरियंस होगी। ग्राहकों को सभी फ्यूल स्टेशनों पर 1 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज की छूट का लाभ भी मिलेगा। इतना ही नहीं इस कार्ड से साल में 1 लाख रुपये खर्च करने पर वार्षिक शुल्क भी वापस मिल जाएगा। साथ ही कार्ड खोने पर आपको 50,000 रुपये का बीमा कवर भी मिलेगा।
मिल कर किया लॉन्च
इस कार्ड को एसबीआई और दिल्ली मेट्रो ने मिल कर लॉन्च किया है। इस कार्ड के पीछे दिल्ली मेट्रो का उद्देश्य यात्रियों के बीच कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देना है। डिजिटल ड्राइव को सपोर्ट करने के लिए दिल्ली मेट्रो ने एसबीआई कार्ड्स के साथ हाथ मिलाया। इस कार्ड से रिलेटेड कियोस्क 100 स्टेशनो पर लगाए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड इस महामारी के समय में सुरक्षित मेट्रो कम्युटिंग की सुविधा के लिए एक जरूरी साधन के रूप में काम कर सकता है। इस कार्ड को एनएफसी टेक्नोलॉजी पर डेवलप किया गया है। इस तकनीक के जरिए बिना छुए या कॉन्टैक्ट में आए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
