Delhi Metro Holi Timings: होली के त्योहार में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसको लेकर पूरे देश में तैयारियां बड़े जोरों-शोरों पर चल रही है। होली से ठीक पहले दिल्ली मेट्रो ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप भी इस दिन दिल्ली मेट्रो से कहीं निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो फटाफट ये अपडेट जान लीजिए।

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा की है, जिसमें होली वाले दिन यानी 14 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस थोड़ी देर से चालू की जाएगी। वहीं, सुबह के समय मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सर्विस बंद रहेंगी।
होली के दिन ऐसे चलेगी Delhi Metro
14 मार्च होली के दिन दिल्ली मेट्रो ने अपने रोजाना रूटीन में बदलाव करा है। इस दिन दिल्ली मेट्रो की सर्विस 2 बजकर 30 मिनट से चालू की जाएंगी। मेट्रो की किसी भी लाइन पर दोपहर 2:30 से पहले कोई भी सर्विस उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। अगर आप इस दिन दिल्ली मेट्रो से कहीं जानें के बारे में सोच रहे हैं तो अब आपको किसी दूसरे ट्रांसपोर्ट की सहायता लेनी पड़ेगी क्योंकि दिल्ली मेट्रो दोपहर 2:30 से अपनी सेवा देना शुरू करेगी। होली के दिन के लिए दिल्ली मेट्रो ने इस शेड्यूल को तैयार किया है।
इस टाइम के बाद दिल्ली मेट्रो अपने रूटीन के मुताबिक चलेगी
डीएमआरसी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि Delhi Metro दोपहर 2:30 बजे के बाद अपने दैनिक रूटीन के मुताबिक दौड़ेगी। इस समय दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले किसी भी यात्री को दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे के बाद के मेट्रो चलने लगेगी। यात्री इसमें सफर करके अपने गंतत्व तक पहुंच सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो को क्यों उठाना पड़ा ये कदम
होली के पवित्र त्योहार पर हर जगह खुशी का माहौल होता है। वहीं, ऐसे मौके पर कई लोग मेट्रो स्टेशनों और कोच में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करते हैं, इसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने मेट्रो ट्रेन को देर से चलाने का फैसला लिया है। ताकि किसी भी यात्री के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कदम को उठाया है। होली वाले दिन सड़कों पर बहुत ज्यादा भीड़भाड़ का माहौल होता है, जिस वजह से दिल्ली मेट्रो बंद करना जरूरी हो जाता है।
दिल्ली मेट्रो इससे पहले भी उठा चुका है ये कदम
दिल्ली मेट्रो ने साल 2024 में भी होली के दिन मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव किया था। जिस तरह इस साल भी दिल्ली मेट्रो ने दोपहर 2:30 बजे के बाद से मेट्रो को चलाने का फैसला लिया है, ठीक पिछले साल भी मेट्रो की तरफ से इस फैसले को लिया गया था। हालांकि, दोपहर 2:30 बजे के बाद से लाइनों पर अपने रूटीन के हिसाब से चलेगी दिल्ली मेट्रो।
दिल्ली मेट्रो के साथ ही इन शहरों में भी मेट्रो शेड्यूल में हुआ बदलाव
दिल्ली मेट्रो ने जिस तरह अपने चलने के शेड्यूल में बदलाव किया है, ठीक उसी तर्ज पर लखनऊ मेट्रो ने भी फैसला लिया है कि होली के दिन लखनऊ मेट्रो अपने डेली रूटीन के मुताबिक नहीं चलेगी। इस दिन लखनऊ मेट्रो सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। वहीं, शाम को दोबारा शुरू होकर रात 10:30 बजे तक चलेगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications