Delhi Metro Yellow Line: राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए ये जानकारी महत्वपूर्ण है इसमें चलने वाले लाखों यात्रियों को पता होना चाहिए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ जारी किए गए फरमान से इसमें चलने वाले लोगों अब काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में पर कुछ अंदरूनी काम होने के कारण 19 नवंबर तक सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक 490 मीटर लंबे खंड में काम होने के कारण येलो लाइन 19 नवंबर तक के लिए अस्थायी रुप से प्रभावित रहेंगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा सबसे ज्यादा दबाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आप भी इस रूट पर सफर करते हैं तो आपको जरूर पता होना चाहिए कि कब तक मेट्रो प्रभावित रहने वाली है। समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के बीच रात 10:45 बजे के बाद सुबह 7:02 बजे सेवाएं शुरू होने तक कोई मेट्रो मार्ग पर नहीं रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के बयान के अनुसार समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18-19 हैदरपुर बादली मोड स्टेशन ट्रेन की सेवाएं शुरू होने तक बंद रहेंगे।
हालांकि आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं बाकी सभी जगह दिल्ली मेट्रो अपने सुचारु रूप से चलती रहेगी। जहांगीरपुरी से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक येलो लाइन अपने पुराने नियम के अनुसार चलती रहेगी। डीएमआरसी ने कहा जल्द से जल्द हम इस असुविधा को खत्म कर देंगे, वहीं उसने जानकारी देते हुआ कहा की येलो लाइन के स्टेशनों और मेट्रो में लगातार घोषणाएं की जाएंगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस काम को मेट्रो के दबाव कम होने के बाद में शुरू किया जाएगा यानी रात के समय में जिससे किसी भी तरह लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। दिल्ली मेट्रो इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास में लगी हुई है।
दिल्ली मेट्रो दौड़ेगी ज्यादा
इन दिनों दिल्ली की हवा में बहुत ज्यादा प्रदूषण फैला हुआ है, जिस वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती दिख रही है। प्रदूषण को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में ग्रैप का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने पूरी तैयारी कर ली हैं।
दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के ट्वीट के मुताबिक सुबह 8:00 बजे से GRAP-III के कार्यान्वयन के मद्देनजर, 20 अधिक यात्राएं (GRAP-II लागू होने के बाद से पहले से मौजूद 40 के अलावा) कल से शुरू होने वाले कार्यदिवसों में सेवाओं में शामिल की जाएंगी। इस प्रकार GRAP-III लागू रहने तक सप्ताह के दिनों में दिल्ली मेट्रो द्वारा 60 अधिक यात्राएं की जाएंगी।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल



Click it and Unblock the Notifications