Delhi Mei Aaj Barish Hogi: बारिश पर आया बड़ा अपडेट! IMD ने बताया इन दिनों पर होगी भारी बारिश, तुरंत करें चेक

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में बारिश पर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दे दिया है। दिल्ली और एनसीआर में तो शुक्रवार को लगभग पूरे दिन ही बारिश होती रही। इसके कारण दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर भारी जलभराव तक हो गया है। वहीं, आज भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा हो सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

Delhi Ka Mausam

दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? (Delhi Mei Aaj Ka Mausam)

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में मॉनसून बेहद एक्टिव है। दिल्ली में अब तक कुल 963.2 मिमी बारिश हुई है। अब तक सितंबर में 142.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि 2023 में 82.7 बारिश रिकॉर्ड हुई थी। साल 2011 से यह तीसरी बार है, कि सितंबर में 11 दिन बारिश हुई है। इससे पहले 2022 और 2011 में 11 दिन बारिश हुई थी। मौसम विभाग का मानना है कि इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो सकती है। आज दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इन दिनों पर दिल्ली में जमकर बारिश होने की संभावना

अगले हफ्ते 15 से 18 सितंबर के बीच भी दिल्ली में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। दिल्ली में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। वहीं, दिल्ली में आज भी बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

इन जगहों पर बारिश बनी आफत

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के साथ ही यूपी के गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। उधर हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में सुबह-शाम मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। वहीं, कई इलाकों में सुबह से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। जिससे दिल्ली में कल हुई बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। ट्रैफिक जाम लग गया है। इससे लोगों को आवाजाही में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+