रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के बीच हुए सौदे पर एक बार फिर संकट मंडरा रहे हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के बीच हुए सौदे पर एक बार फिर संकट मंडरा रहे हैं। आज यानी सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने किशोर बियानी की अगुवाई वाले फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें अमेजन को सिंगापुर की आर्बिट्रेशन कोर्ट के फैसले के बारे में बाजार नियामक सेबी और कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) जैसी वित्तीय संस्थाओं को पत्र लिखने से मना करने की अपील की गई थी।

बता दें कि एफआरएल ने अपनी याचिका में अमेजन को इस सौदे में दखल देने से रोकने की मांग की थी। दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने एफआरएल की दलील को खारिज कर दिया। अमेजन ने सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत का हवाला देते हुए बीएसई- सेबी समेत कई अथॉरिटी से आरआईएल-एफआरएल सौदे को मंजूरी ना देने की मांग की है।
24,713 करोड़ रुपए में हुआ था सौदा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अगस्त में किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप को खरीदने की घोषणा की थी। यह सौदा 24,713 करोड़ रुपए में हुआ था। इस सौदे के तहत फ्यूचर ग्रुप का रिटेल, होलसेल, लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग कारोबार रिलायंस को मिलेगा। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड और रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड ने फ्यूचर ग्रुप के इन कारोबारों को खरीदा है। रिलायंस ने देश में रिटेल कारोबार के विस्तार के लिए यह सौदा किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप-रिलायंस रिटेल सौदे के खिलाफ सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत में केस दायर किया था। इस मामले में मध्यस्थता अदालत ने अमेजन के पक्ष में फैसला देते हुए सौदे पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके अलावा अमेजन ने बाजार नियामक सेबी, स्टॉक एक्सचेंज और सीसीआई को पत्र लिखकर मध्यस्थता अदालत के फैसले को ध्यान में रखकर कार्यवाही करने को कहा था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
