नई दिल्ली, अगस्त 13। कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली में फिर से मास्क पहनने को जरूरी कर दिया गया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना या फेस कवर को पहनना अनिवार्य कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपए का जुर्माना लिया जाएगा। दिल्ली समेत देश के तमाम बड़े शरहों में पिछले दो महीने में कोरोना के मामले अचानक से बढ़े हैं, बढ़ते मामलों को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद सार्वजनिक स्थानों पर तो मास्क पहनना जरूरी हो गया है लेकिन क्या गाड़ियों में भी मास्क जरूरी होगा, चलिए आपको बताते हैं।
कोविड के मामले बढ़ रहे हैं
दिल्ली सरकार ने यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी में फिर से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों को देखते हुए लिया है। मास्क ना पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना भी लिया जाएगा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जो लोग दिल्ली में गाड़ी में सफर करेंगे कया उन लोगों को भी मास्क पहनना जरूरी होगा। सरकार ने चारपहिया वाहनों में सफर के लिए भी गाइडलाइन जारी किया है।
क्या हैं नियम
दिल्ली सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर के जो सुचना दी है, उसमें कहा गया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क को न लगाने या कवर न पहनना एक अपराध है। राजधानी दिल्ली में ऐसा नहीं करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा हालांकि यह जुर्माना केवल उस व्यक्ति पर लागू होगा जो प्राइवेट चारपहिाय वाहन का प्रयोग कर रहा हो। होगा। यानी कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पर्सनल गाड़ी में सफर कर रहा है, तो वह इस जुर्माने से बच सकता है। हालांकि घोषणा में कहा गया है कि कमर्शियल वाहन जैसे- कैब या रेंटल गाड़ियों में सफर करते हुए आपको फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। चारपहिया वाहनों के अलावा बाइक पर भी फेस मास्क पहनना अनिवार्य है।
दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के तमाम शहरों में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली का कोविड पॉजिटिविटी रेट बढ़ा है। दिल्ली में इसकी रेट 17.83 प्रतिशत है। राजधानी क्षेत्र में सक्रिय मामलों की संख्या 8,205 है। पॉजिटिव लोगों में से 5,549 रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में ही किया जा रहा है. शहर में फिलहाल कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 259 है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications