Delhi Election 2025 Traffic Advisory: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग की जाएगी। दिल्ली चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना होनी हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को एक चरण में रखा गया है जो सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलना है। इस चुनाव के रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। हालांकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का दौर थम गया है, अब कोई भी राजनीतिक पार्टी चुनाव प्रचार नहीं कर सकती है। अगर चुनाव वाले दिन कहीं निकलने का प्लान बना रहे हैं तो फटाफट चेक कर लें ये अपडेट क्योंकि, दिल्ली पुलिस ने इस सभी रूट के डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 4 और 5 फरवरी को ईवीएम मशीनों के डिप्लायमेंट और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कंझावला चौक से घेवरा गांव तक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें इस मार्ग के यातायात को बंद रखा जाएगा। इस रूट को 4 फरवरी की सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक और वहीं 5 फरवरी को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कंझावला से घेवरा मार्ग पर यातायात को बंद रखा जाएगा।
अगर आप ऐसे समय पर इस मार्ग का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप जाम जैसी समस्या में फंस सकते हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस के मुताबिक रोहतक रोड से घेवरा मोड़ तक जाने के लिए आउटर रिंग रोड मार्ग से जा सकते हैं, वहीं कंझावला चौक पर जाना है तो आप कंझावला रोड से होते हुए कराला और निजामपुर गांवों वाले मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है, इस दिन दिल्ली के सभी स्कूल,कॉलेज,दफ्तर और सारे बड़े बाजार बंद रहेंगे। ताकि चुनाव के दिन सभी लोग इस लोकतांत्रिक त्योहार को अच्छे से बनाए और ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ले पाएं। इसके साथ ही इस दिन दिल्ली मेट्रो और सुबह 4 बजे से दौड़ने लगेगी और डीटीसी बसें सुबह 6 बजे से चलना शुरू हो जाएंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications