Delhi Dehradun Expressway: एक्सप्रेसवे से जुड़ी हुई खुशखबरी आ गई है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवेस पूरी तरह चालू हो जाने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर 6 घंटे की बजाय ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। अगर आप भी इस एक्सप्रेसवे से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो चलिए फटाफट आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

फाइनल टेस्टिंग में लगेंगे 15 दिन
इस संबंध में हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे के पहले और दूसरे चरण की समीक्षा की है। यह उम्मीद है कि अगले साल 2025 के मार्च महीने तक दूसरे चरण का काम पूरा हो जाएगा। पहले चरण के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दिया गया कि स्ट्रक्चर और सड़क की फाइनल टेस्टिंग की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि जनवरी में इसे खोला जा सके। अधिकारियों के अनुसार, स्ट्रक्चर और सड़क की फाइनल टेस्टिंग में 15 दिन का समय लगेगा। वहीं, फाइनल टेस्टिंग के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिलता है।
20 मिनट में पूरा होगा ये सफर
इस एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली और बागपत के बीच समय घटाकर सिर्फ 20 मिनट हो जाएगा। अभी तक इस दूरी को तय करने में यात्रियों को लगभग 2 घंटे का समय लगता था। फिलहाल लोगों को अभी भी अक्षरधाम से बागपत की दूरी तय करने में अधिक समय लगता है क्योंकि वाहनों को गीता कालोनी, खजूरी खास, मंडोला और पंचगांव जैसी घनी आबादी वाली जगहों से जाना पड़ता है।
दिल्ली से देहरादून पहुंचने में लगेगा इतना समय
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटिड हिस्से पर हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरी तरह चालू हो जाने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर 6 घंटे की बजाय 2.5 घंटे में पूरा सफर आसानी से हो जाएगा और इस रूट से दिल्ली-हरिद्वार के सफर में 2 घंटे भी कम लगेंगे। वहीं दिल्ली से ऋषिकेश 3 घंटे में पहुंचना आसान हो सकेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications