Delhi Cabinet Ministers List 2025: दिल्ली में नई सरकार का मंत्रिमंडल का गठन हो गया है. रेखा गुप्ता, नई दिल्ली की नई मुख्यमंत्री (New Delhi CM) बनी गईं हैं, जोकि केंद्रशासित राज्य की चौथी महिला सीएम हैं. इनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.
27 साल बाद भाजपा की वापसी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल कर वापसी किया है. इसके बाद 19 फरवरी को रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को विधायक दल का नेता चुना गया. पेशे से वकील रेखा गुप्ता पहली बार शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं. इससे पहले पार्षद थीं.
दिल्ली में नए मंत्रिमंडल का भी ऐलान किया गया है, जिसमें 6 मंत्रियों (Delhi Ministers) ने भी शपथ लिया है. इसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज को शामिल किया गया है. विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर चुना गया है.
रेखा गुप्ता नेटवर्थ (Rekha Gupta Net Worth)
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने अपनी संपत्ति का ऐलान किया. इसके मुताबिक दिल्ली की नई सीएम (Delhi CM Net Worth) की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपए है. हालांकि, उनके ऊपर 1.20 करोड़ रुपए का लोन और अन्य देनदारियां भी हैं. उनकी सालाना आय पिछले कुछ सालों में अलग-अलग रही है. 2023-24 के लिए यह 6.92 रुपए लाख है, जबकि 2022-23 में यह 4.87 लाख रुपए थी. पिछले सालों में उनकी आय 2021-22 के लिए 6.51 लाख रुपए, 2020-21 के लिए 6.07 लाख रुपए और 2019-20 के लिए 5.89 लाख रुपए थी.

दिल्ली के 6 मंत्रियों की नेटवर्थ
1. प्रवेश वर्मा की नेटवर्थ (Pravesh Varma Net Worth)
नई दिल्ली के डिप्टी-सीएम प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराकर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया है. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक (Pravesh Varma Net Worth) उनकी कुल संपत्ति 95 करोड़ रुपए की है, जिसमें एग्री लैंड, गोदाम समेत घर भी शामिल है. उनके पास टोयोटा इनोवा, महिंद्रा एक्सयूवी और टोयोटा फॉर्चुनर गाड़ियां हैं. उनके पास 77.89 करोड़ की चल और 12.19 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है.
2. मनजिंदर सिंह सिरसा नेटवर्थ (Manjinder Singh Sirsa Net Worth)
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248.85 करोड़ रुपए की संपत्ति है. मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन से जीत दर्ज की है.
3. कपिल मिश्रा नेटवर्थ (Kapil Mishra Net Worth)
करावल नगर विधानसभा सीट से कपिल मिश्रा विधायक हैं. उन्होंने आप के उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी को 23355 वोटों से हराकर जीत हासिल की. कपिल मिश्रा की कुल संपत्ति 1.1 करोड़ रुपये है, जबकि देनदारी 48.6 लाख रुपये है.
4. रविंद्र इंद्राज नेटवर्थ (Ravinder Indraj Net Worth)
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में 6 मंत्रियों में रविंद्र इंद्राज भी शामिल हैं. प्रेसिडेंट ने मंजूरी दे दी है. रविंद्र, बवाना विधानसभा से विधायक हैं. पेशे से कारोबारी दिल्ली चुनाव से पहले उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 7 करोड़ रुपए घोषित की थी.
5. पंकज कुमार सिंह नेटवर्थ (Pankaj Kumar Singh Net Worth)
नई कैबिनेट में पंकज कुमार सिंह भी शामिल हैं, जोकि दक्षिण-पश्चिम जिले के विकासपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं. उनके पास कुल 4.9 करोड़ रुपए की संपत्ति है. जबकि 1,6 लाख रुपए की कुल देनदारी है.
6. आशीष सूद नेटवर्थ (Ashish Sood Net Worth)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 37 साल के आशीष सूद भी कैबिनेट का हिस्सा हैं, जोकि जनकपुरी से विधायक चुने गए हैं. उनकी कुल संपत्ति 22.6 लाख रुपए आंकी गई है. जबकि कोई देनदारी नहीं है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications