Delhi Budget 2025: दिल्ली का बजट आज 25 मार्च को विधानसभा में पेश होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय है. इस लिहाज से केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का बजट पेश करेंगी. इससे पहले 24 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. बजट सत्र के पहले दिन खीर सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत मजिंदर सिंह सिरसा और अन्य मंत्रिमंडल की उपस्थित में हुई विधानसभा में मंगलवार 25 मार्च को पेश होने वाले बजट से दिल्लीवासियों का काफी उम्मीदें हैं. खासकर महिलाओं का उनके लिए मंथली 2500 रुपए को लेकर सरकार के ऐलान का इंतजार है. बता दें कि दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा.
किस थीम पर फोकस होगा बजट?
भाजपा शासित दिल्ली का बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने विकसित दिल्ली को साकार करने पर फोकस रह सकता है. 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने वाली भाजपा का फोकस है. नई राज्य सरकार का फोकस महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर एजुकेशन और हेल्थ सर्विसेज, बेहतर बुनियादी ढांचे, पॉल्युशन कंट्रोल और जलनिकास जैसे मुद्दों पर होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह पहला बजट है.
भाजपा का संकल्प क्या है?
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में कई वादा किए थे, जिसमें गरीब महिलाओं को 2,500 रुपए हर महीने की मदद देने की बात कही थी. साथ ही प्रेगनेंट महिलाओं को 21,000 रुपए की आर्थिक मदद और 6 पोषण किट देने का भी वादा किया था. इसके अलावा 500 रुपए में घरेलू गैस सिलिंडर हर गरीब परिवार की महिला को देने का भी वादा था. बजट में इन पर रेखा गुप्ता बड़े ऐलान कर सकती हैं.
मुख्यमंत्री यमुना को प्रदूषण मुक्त और रिवर फ्रंट विकसित करने की दिशा में सरकार की योजना पर ऐलान कर सकती हैं. इसके अलावा दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने, सीनियर सिटीजंस को 10 लाख रुपए तक फ्री इलाज और 2500 पेंशन को लेकर भी ऐलान संभव है.

कैसे तय होता है दिल्ली का बजट?
दिल्ली का प्रशासन केंद्र और राज्य दोनों साझा करते हैं. हालांकि, दिल्ली के बजट को राज्य सरकार की ओर से तैयार किया जाता है, लेकिन इस पर केंद्र सरकार का भी असर होता है. यह दिल्ली सरकार के खर्चों और आमदनी से जुड़ा होता है. बता दें कि बजट में विकास के काम, एजुकेशन, हेल्थ, ट्रांसपोर्ट, पुलिस और अन्य जरूरी सर्विसेज के लिए फंड अलॉट होते हैं.
केंद्र से मिलने वाली फाइनेंशियल मदद भी दिल्ली की पॉलिसीज और स्कीम्स को तय करती हैं. यहां जानना जरूरी है कि केंद्र से मिलने वाली मदद का सोर्स सेंट्रल स्कीम और फंडिंग होती है. इसमें स्वच्छ भारत मिशन, PM आवास योजना समेत अन्य के तहत दिल्ली को मदद मिलती है.
दिल्ली बजट को यहां देखें लाइव
दिल्ली का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता टेबल पर रखेंगी. इसे आप भी लाइव सुन और देख सकते हैं. इसके लिए दिल्ली असेंबली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है. यहां लिंक पर क्लिक करकें सीधा जुड़ा जा सकता है. बता दें कि बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications