Air Train News: यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रा करने वालों जल्द ही एक एयर ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को तीनों टर्मिनलों के बीच आसानी से आवाजाही के लिए एयर ट्रेन शुरू करने की योजना है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

आखिर क्या होती है एयर ट्रेन?
एयर ट्रेन एक स्पेशल ट्रेन होती है जो एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों को एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक ले जाती है। यह ट्रेन पूरी ऑटोमेटेड होती है और बिना रुके चलती है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा प्रबंधित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है और इसमें तीन टर्मिनल हैं जिनमें T1, T2 और T3 शामिल है।
DIAL का फोकस डिजाइन, निर्माण, बजट, संचालन और ट्रांसफर मॉडल के आधार पर एक एलिवेटेड और एट-ग्रेड ऑटोमेटेड पीपल मूवर सिस्टम(एपीएम) को लागू करना है। एपीएम या एयर ट्रेन के लिए टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है।
जल्द शुरू होगी दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रेन
एयर ट्रेन को कब से शुरू किया जाएगा, इसकी अभी तक कोई फिक्स डेट तय नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही इस बारे में जानकारी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये प्रोजेक्ट 2027 तक पूरी हो सकती है। एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, यह प्रोजेक्ट यात्री सुविधा में सुधार करेगी, एएसक्यू स्कोर बढ़ाएगी और कार्बन पॉल्यूशन को कम करेगी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर सफर हो जाएगा आसान
दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन टर्मिनल हैं जिनमें टर्मिनलों के बीच यात्रा करने के लिए यात्रियों को बस या कार का इस्तेमाल करना पड़ता है। एयर ट्रेन हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 से शुरू होकर टर्मिनल 3 और टर्मिनल 2 तक जाएगी। यह एयरोसिटी और कार्गो सिटी से भी होकर गुजरेगी। एयर ट्रेन शुरू होने से यात्री कम समय में एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक आसानी से जा पाएंगे।
एयर ट्रेन आमतौर पर दुनिया भर के यात्रियों के लिए फ्री होती हैं, जो टर्मिनलों के बीच आने-जाने की सुविधा प्रदान करती हैं। ये ट्रेन यात्रियों के लिए परेशानी मुक्त ट्रांसपोर्ट की सुविधा के लिए कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर मौजूद होती हैं।
इन चीजों का यात्रियों को मिलेगा फायदा
एयर ट्रेन से यात्रा करने में बहुत कम समय लगेगा। इसके साथ ही, यात्रा करना बहुत ही आरामदायक होगा। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों को एयर ट्रेन में सफर करने के लिए कोई किराया नहीं देना होगा और एयर ट्रेन से प्रदूषण कम होगा। इन सभी चीजों से यात्रियों को कई फायदे मिलेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
