शेयर बाजार में इन दिनों कारोबारी सेशन के दौरान तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में कई शेयरों में तेज मूवमेंट दर्ज किया जा रहा. साथ ही नतीजों के दम पर भी स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन है. डिफेंस सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) का शेयर भी इन्हीं में से एक है, जिसमें शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड हाई बना फिर धड़ाम से गिर गया है. हालांकि, ब्रोकरेज UBS ने शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर अपसाइड का टारगेट भी दिया है. बता दें कि शेयर पिछले केवल 6 महीने में शेयरहोल्डर्स का निवेश डबल कर चुका है.
PSU Stock में बना खरीदारी का मौका
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने HAL पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरा रखा है. साथ ही शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 5200 रुपए प्रति शेयर कर दिया है, जोकि पहले 3600 रुपए प्रति शेयर का था. जबकि 17 मई को शेयर 4540 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है. शेयर ने शुरुआती कारोबार में 4664 रुपए का लेवल टच किया, जोकि इंट्राडे हाई है. साथ ही ये लेवल नया 52-वीक हाई भी है. इससे पहले सुबह लगातार 5वें दिन शेयर पॉजिटिव खुला था. HAL का शेयर 1 साल में ही करीब 190% का बंपर रिटर्न दे चुका है.
HAL Q4 Results
हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड (HAL) ने गुरुवार को बाजार को दी जानकारी में बताया कि Q4 में सालाना आधार पर मुनाफा 52% बढ़ा है. जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी को 4,308 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 2,831 करोड़ रुपए था. मार्च तिमाही में आय भी 18% बढ़कर 14,768.70 करोड़ रुपए रही. पिछले साल मार्च तिमाही में कुल आय 12,494 करोड़ रुपए थी.

Q4 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 40% रहा. EBITDA भी सालाना आधार पर 81.8% बढ़कर 5901.1 करोड़ रुपए हो गया, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 3245.8 करोड़ रुपए था. जनवरी से मार्च के दौरान HAL को 19000 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम का बड़ा ऑर्डर मिला. FY24 में कंपनी गुयाना डिफेंस फोर्स के साथ Hindustan228 की सप्लाई के एक्सपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है.
डिफेंस स्टॉक में जबरदस्त तेजी
Q4 नतीजों के बाद शेयर में कल भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. आज भी मजबूत शुरुआत हुई. शेयर ने बीते 6 महीने निवेशकों को 100% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. जबकि सालभर में स्टॉक रिटर्न करीब 200% का है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह नहीं, बल्कि शेयर से ब्रोकरेज फर्म की ओर से दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications