नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत अहम घोषणा करते हुए 101 ऐसे रक्षा उपकरणों की सूची पेश कि जिनका आयात रोका जाएगा। यह रक्षा उपकरण अब देश में बनाए जाएंगे और सेना इन्हें खरीदेगी। हालांकि इस 101 रक्षा उपकरणों की सूची 2020 से लेकर 2024 के बीच लागू होगी। जैसे जैसे इन रक्षा उपकरणों का निर्माण देश में होने लगेगा, इन उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लागू होता जाएगा। इससे पहले आज रक्षा मंत्रालय कार्यालय ने ट्वीट कर बताया था कि, 'रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह आज 10:00 बजे महत्वपूर्ण ऐलान करेंगे।' रक्षा मंत्री की इस घोषणा से आत्मनिर्भर भारत अभियान को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

4 लाख करोड़ रुपये को आर्डर होंगे जारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि रक्षा क्षेत्र में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यह लिस्ट बनाई गई है। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने जो लिस्ट बनाई है वह सेना, पब्लिक और प्राइवेट इंडस्ट्री से वार्ता के बाद तैयार हुई है। रक्षा मंत्री के मुताबिक, ऐसे उत्पादों की करीब 260 योजनाओं के लिए तीनों सेनाओं ने अप्रैल 2015 से अगस्त 2020 के बीच लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के ठेके दिए थे। लेकिन अब अगले 6 से 7 सालों में देश की इंडस्ट्री को लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया जाएगा।
इन सूची में क्या-क्या
रक्षा मंत्री ने बताया कि इन 101 वस्तुओं में सिर्फ आसान वस्तुएं ही शामिल नहीं हैं, बल्कि कुछ उच्च तकनीक वाले हथियार सिस्टम भी हैं। जैसे आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफलें, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, एसीएस, रडार और कई अन्य आइटम हैं, जो हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए हैं। इनका अब निमार्ण देश में ही किया जाएगा।
चीन से चल रहा है तनाव
पिछले लंबे समय से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। सैनिकों को पीछे करने की प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों के बीच लगातार बातचीत जारी रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को दोनों देशों के सेनाओं के बीच दौलतबेग ओल्डी में मेजर जनरल स्तर की बातचीत हुई जिसमें टकराव टालने के उपायों पर चर्चा हुई। सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों ने सकारात्मक प्रगति होने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें : China को एक और झटका, पेगाट्रोन आ रही भारत
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications