Why Defence Stocks in Focus: शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली का दबाव है. बाजार जारी बिकवाली से सेंटीमेंट कमजोर हो गया है. बाजार की कमजोरी में डिफेंस सेक्टर फोकस में है. सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में हरियाली है. इसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, मझगांव डॉक समेत अन्य कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली.
डिफेंस स्टॉक्स में हरियाली
शेयर बढ़त CMP (₹)
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) 3.67% 3304
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स 4.19% 1263.80
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स 0.53% 2164.40
शेयरों में तेजी का ट्रिगर
भारतीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को तगड़ी तेजी दिखी. दरअसल, यह उछाल यूरोपीय डिफेंस शेयरों में देखी गई तेजी से प्रेरित रही. बता दें कि यूरोपीय बाजार की तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूरोपीय सुरक्षा को आश्वस्त न करने के फैसले से प्रभावित थी, जिससे यूरोपीय नेताओं को अपनी डिफेंस स्ट्रैटेजी पर फिर से विचार करने के लिए प्रेरित किया गया.
यूरोप के बाजारों में चमके डिफेंस स्टॉक
यूरोप में डिफेंस कंपनियों ने सोमवार को काफी प्रॉफिट कमाया. जर्मनी की राइनमेटल में 15% की बढ़त, इटली की लियोनार्डो में 17.3% की तेजी और फ्रांस की थेल्स में 16.7% की बढ़त दर्ज की गई. इसी तरह यूके में BAE सिस्टम्स में 14.3% की बढ़त देखने को मिली, जबकि स्वीडन की साब में 11.6% की तेजी रही. स्टॉक्स यूरोप एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडेक्स ने नवंबर 2020 के बाद से अपनी सबसे बड़ी सिंगल-डे में तेजी रही, जोकि करीब 8% बढ़ी.

भारतीय डिफेंस स्टॉक्स में जोश
भारतीय शेयरों में GRSE सबसे आगे रहा, जो 4 दिनों की गिरावट के बाद एनएसई पर 9.61% बढ़कर 1,331.05 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया. HAL 4.49% बढ़कर 3,330 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और कोचीन शिपयार्ड में क्रमशः 5.52% और 7.4% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज में इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 3% तक की बढ़त दर्ज की गई.
भारतीय डिफेंस सेक्टर को लेकर क्या है अपडेट
इस बीच भारत में भारतीय वायु सेना की कैपासिटी बढ़ाने के लिए अधिकार प्राप्त समिति ने 3 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति ने स्वदेशीकरण और निजी क्षेत्र की भागीदारी पर जोर देते हुए मीडियम और लॉन्ग टर्म क्षमता बढ़ाने के उपायों की सिफारिश की.
घरेलू डिफेंस शेयरों में तेजी इस हफ्ते की शुरुआत में यूरोपीय समकक्षों में देखी गई तेज बढ़त के अनुरूप है. यह ट्रेंड जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितताओं की वजह से सैन्य खर्च प्रॉयर्टीज में ब्रॉडर ग्लोबल बदलावों को दर्शाती है जो दोनों सेक्टर्स के बाजारों को प्रभावित कर रही हैं.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
