Hindustan Aeronautics Share Price: बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत बिकवाली के साथ शुरू हुई। वहीं, मंगलवार को बाजार उछाल के साथ बंद हुआ था। आज ट्रेडिंग सेशन के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर फोकस में बने हुए हैं। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने HAL से 97 लड़ाकू विमान (LCA मार्क 1A) खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस डील की कीमत लगभग 62,000 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अगर यह ऑर्डर आधिकारिक रूप से घोषित होता है, तो यह HAL के इतिहास का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट होगा। सबसे खास बात यह है कि ये सभी फाइटर जेट्स देश में ही बनाए जाएंगे, जिससे भारत की आत्मनिर्भरता भी मजबूत होगी।
ये है कंपनी के शेयर की चाल
सरकारी रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का स्टॉक 2% से ज्यादा चढ़ गया। बाजार में यह तेजी उस खबर के बाद आई है जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार HAL को एक बड़ा ऑर्डर देने जा रही है।
कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में सुबह के 9:56 बजे तक करीब 2% उछलकर 4539 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 4452 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 5166 रुपए मई 2025 में टच किया था। वहीं, कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 3045 रुपए मार्च 2025 में टच किया था। कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में 1.53% का रिटर्न दिया है।
तेजस से ज्यादा एडवांस वर्जन
LCA मार्क 1A असल में HAL द्वारा तैयार किए गए तेजस फाइटर जेट का अपग्रेडेड वर्जन है। इसे पुराने हो चुके MiG-21 विमानों को रिप्लेस करने के लिए बनाया गया है। यह लड़ाकू विमान तकनीकी रूप से ज्यादा मजबूत है और भारत की वायुसेना की ताकत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
ब्रोकरेज की नजर में HAL
ब्रोकरेज हाउस UBS ने HAL पर "न्यूट्रल" रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 4900 रुपए तय किया है। UBS का कहना है कि यह दूसरा मार्क 1A ऑर्डर होगा। पहला ऑर्डर कंपनी को फरवरी 2021 में मिला था।
रिपोर्ट के मुताबिक, HAL इस वित्त वर्ष में ही 6 नए फाइटर जेट्स की डिलीवरी कर सकती है। कंपनी को इंजन सप्लाई से जुड़ी परेशानी का सामना पहले करना पड़ा था, लेकिन अब यह समस्या हल हो चुकी है।
एनालिस्ट्स की राय
स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स भी HAL को लेकर अच्छा नजर आ रहे हैं। अभी तक 22 एनालिस्ट्स में से 17 ने 'बाय' रेटिंग, तीन ने 'होल्ड' और केवल दो ने 'सेल' की सलाह दी है। यानी बाजार के ज्यादातर जानकार मानते हैं कि HAL के शेयर में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications