Defence Budget: ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार रक्षा बजट में और मजबूती लाने की तैयारी कर रही है। रक्षा मंत्रालय ने करीब 50,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भेजा है। संसद के नवंबर-दिसंबर के दौरान शीतकालीन सत्र में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

इन जरूरतों के लिए इस्तेमाल होगा ये फंड
सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस अतिरिक्त फंड का इस्तेमाल नए हथियार, गोला-बारूद और अत्याधुनिक तकनीक की खरीद में किया जाएगा। इसके अलावा, सेना की अन्य जरूरतों, रिसर्च और डेवलपमेंट पर भी यह रकम खर्च की जाएगी।
अगर यह बढ़ोतरी मंजूर होती है, तो रक्षा मंत्रालय का कुल बजट 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाएगा। इससे पहले, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 के बजट में रक्षा के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा अलॉटमेंट किया था।
इस साल का रक्षा बजट पिछले साल के मुकाबले करीब 9.5% ज्यादा रहा है। साल 2024-25 में केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए 6.22 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया था।
भारत का सैन्य खर्च बढ़ा
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाला देश है। भारत का सैन्य खर्च 1.6% बढ़कर 86.1 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹7.19 लाख करोड़ तक पहुंच गया।
वहीं, पहलगाम हमले के बाद से न्यूक्लियर मिसाइल की धमकी देने वाले पाकिस्तान का रक्षा खर्च सिर्फ 10.2 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹85,170 करोड़ रहा है। भारत के मुकाबले पाकिस्तान का यह खर्च काफी कम है।
ये है रक्षा बजट की जानकारी
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2014-15 में भारत का रक्षा बजट 5.93 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद वित्त वर्ष 2015-16 में 2.46 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट रहा था। वित्त वर्ष 2016-17 में भारत का रक्षा बजट 2.58 लाख करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2017-18 में 3.59 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट रहा था। वित्त वर्ष 2018-19 में भारत का रक्षा बजट 4.04 लाख करोड़ रुपये रहा है।
वित्त वर्ष 2019-20 में भारत का रक्षा बजट 4.31 लाख करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2020-21 में 4.71 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट रहा था। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का रक्षा बजट 4.78 लाख करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद वित्त वर्ष 2023-24 में 5.93 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट रहा था। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का रक्षा बजट 6.21 लाख करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ रुपये रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications