DeepSeek Banned: वित्त मंत्रालय ने ChatGPT और DeepSeek जैसे एआई उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह निर्णय गोपनीयता और डेटा के संभावित खुलासे की चिंता की वजह से लिया गया है। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

मंत्रालय ने सभी कर्मचारियों को आधिकारिक उपकरणों पर ऐसे टूल्स का उपयोग करने से बचने की सलाह दी है। यह निर्देश वित्त सचिव की मंजूरी के बाद राजस्व, आर्थिक मामलों, व्यय, सार्वजनिक उद्यम, DIPAM और वित्तीय सेवाओं जैसे प्रमुख सरकारी विभागों को भेजा गया है।
सरकारी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए लिया ये फैसला
इस आदेश का विषय है "कार्यालय उपकरणों में एआई टूल/ऐप्स के उपयोग से बचना" रखा गया है। इसमें इस बात पर जोर डाला गया है कि कार्यालय कंप्यूटरों पर एआई उपकरण सरकारी डेटा गोपनीयता के लिए जोखिम पैदा करते हैं। पत्र में कार्यालय उपकरणों पर इन उपकरणों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है और कर्मचारियों से इस निर्देश के बारे में सूचित करने का आग्रह किया गया है। सीएनबीसी आवाज़ ने पत्र की समीक्षा की और कंफर्मेशन किया है।
केंद्रीय बजट की घोषणा से ठीक पहले 29 जनवरी, 2025 को जारी किया गया यह आदेश इस अवधि के बाद भी प्रभावी रहेगा। प्रतिबंध का उद्देश्य एआई अनुप्रयोगों के माध्यम से संभावित लीक से संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा करना है। बैन की खबर ऐसे समय सामने आई है जब चैटजीपीटी डेवलप करने वाली कंपनी ओपन एआई के CEO सैम ऑल्टमैन भारत दौरे पर हैं।
इन देशों ने बैन किया डीपसीक
यह निर्देश सरकारी कार्यालयों में डेटा सुरक्षा बनाए रखने के महत्व दिखाता है। कर्मचारियों से आग्रह किया जाता है कि वे किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए इस दिशानिर्देश का सख्ती से पालन करें।
इससे पहले ही, ऑस्ट्रेलिया ने चीन के AI चैटबॉट DeepSeek को सभी सरकारी डिवाइसेस से बैन कर दिया था। यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर लिया गया है, जिसमें गोपनीयता और मालवेयर (वायरस) से जुड़े जोखिमों का हवाला दिया गया है। इसके अलावा इटली और ताइवान में भी इसे बैन कर दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications