नई दिल्ली, अगस्त 7। भारत में निवेश के लिए लोगों के पास कई ऑप्शन हैं। इनमें अधिकतर ऑप्शन पैसा लगाने के हिसाब से सेफ हैं। जैसे कि एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीमें बॉन्ड और गोल्ड। मगर इन सभी ऑप्शनों में रिटर्न सीमित है। आपको सालाना 8-9 फीसदी से अधिक सालाना रिटर्न कहीं भी नहीं मिलेगा। अगर आप म्यूचुअल फंड में जाएं तो वहां औसतन सालाना रिटर्न 14-15 फीसदी रहता है। कोई स्कीम ज्यादा अच्छी रही तो वो इसका दोगुना रिटर्न दे देगी। मगर यदि आप अपनी दौलत को कई गुना करना चाहते हैं तो इसके लिए शेयर बाजार सही जगह है। यहां जोखिम बहुत है और नुकसान की संभावना कहीं ज्यादा है। पर अधिक मुनाफा भी यहीं होगा। यहां हम आपको एक ऐसे शेयर की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों की दौलत 100 गुना कर दी।
दीपक नाइट्राइट
दीपक नाइट्राइट एक केमिकल कंपनी है। इसके शेयर ने निवेशकों को अमीर बना दिया है। बीते कुछ सालों में कंपनी के शेयर ने निवेशकों का पैसा 100 गुना कर दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने इस कंपनी के 50 हजार रु के शेयर खरीदे हों तो आज उनकी वैल्यू 50 लाख रु होती। बताते चलें कि दीपक नाइट्राइट के शेयर ने इतना रिटर्न 10 सालों में दिया है।
कितने पर पहुंचा दीपक नाइट्राइट का शेयर
करीब 10 साल पहले 11 अगस्त 2011 को नाइट्राइट का शेयर 18.61 रु पर था। मगर बीते शुक्रवार को इस शेयर की वैल्यू 2120 रु पर रही। 10 साल में इस शेयर ने 11291 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों की दौलत 100 गुना से भी अधिक बढ़ी है। बीते शुक्रवार को दीपक नाइट्राइट का शेयर 11.40 रु या 0.54 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2119.95 रु पर बंद हुआ।
कितनी है मार्केट कैपिटल
शुक्रवार को दीपक नाइट्राइट का शेयर 2119.95 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 28,914.64 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 2,160.00 रु तक ऊपर चढ़ा है, जबकि 567 रु के निचले स्तर तक गिरा है। करीब एक महीने पहले दीपक नाइट्राइट का शेयर 1885.15 रु पर था। अगर उस स्तर से देखें तो यह एक महीने में करीब 12.5 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
एक साल में बनाया मालामाल
एक साल पहले दीपक नाइट्राइट का शेयर करीब 643 रु पर था। जबकि इस समय यह 2120 रु पर है। यानी एक साल में ये निवेशकों को 229.7 फीसदी रिटर्न दे चुका है। दीपक नाइट्राइट केमिकल बनाने वाली कंपनी है। इसकी मैन्युफैक्चरिग प्लांट्स गुजरात में नंदेसरी और दहेज, महाराष्ट्र में रोहा और तलोजा और तेलंगाना में हैदराबाद में मौजूद हैं।
कौन से केमिकल बनाती है दीपक नाइट्राइट
दीपक नाइट्राइट एग्रोकेमिकल्स, कलरेंट्स, रबर, फार्मास्यूटिकल्स, स्पेशियलिटी और फाइन केमिकल्स सहित कई तरह के केमिकल तैयार करती है। दीपक मेहता दीपक नाइट्राइट के चेयरमैन हैं, जबकि उनके बेटे मौलिक मेहता कंपनीके सीईओ हैं। कंपनी के संस्थापक चिमनलाल खिमचंद मेहता थे, जो दीपक मेहता के पिता है। वे एक प्रसिद्ध केमिकल ट्रेडर थे। दीपक नाइट्राइट की शुरुआत मार्च 1970 में हुई थी। 1984 में कंपनी ने मफतलाल इंडस्ट्रीज से सह्याद्री डाईस्टफ्स एंड केमिकल्स यूनिट का अधिग्रहण किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications