
Deep Diamond Share : आज सेंसेक्स 220.86 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,286.04 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 43.10 अंक या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 17,721.50 पर बंद हुआ। आज लगभग 1559 शेयरों में तेजी आई और 1854 शेयरों में गिरावट आई। इसी तरह 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अधिकतर सेक्टर आज लाल निशान में बंद हुए। बाकी कैपिटल गुड्स, रियल्टी और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में मामूली बढ़त आई। पर शेयर बाजार एक दिन के लिहाज से निवेश करने वाला ऑप्शन नहीं है, बल्कि इसमें सालों के लिए पैसा लगाने की सलाह दी जाती है। हालांकि कुछ शेयर साल भर में ही पैसा कई गुना कर देते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे।
दीप डायमंड का शेयर
हम बात करने जा रहे हैं दीप डायमंड के शेयर की। दीप डायमंड का शेयर बहुत ज्यादा नहीं बल्कि बीते सिर्फ 1 साल में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 08 फरवरी 2022 से अब तक यह शेयर 1933.83 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 08 फरवरी 2022 को 1.33 रु पर था, जबकि आज यह 27.05 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब 20 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के सिर्फ 50000 रु 10 लाख रु से अधिक बन गए।
2023 में पैसा डबल
दीप डायमंड का शेयर 2023 में ही निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर चुका है। इस साल 2 जनवरी को यह 12.49 रु पर था, जबकि आज ये 27.05 रु पर बंद हुआ। 2023 में अब तक यह शेयर 116.57 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस शेयर ने 2023 में निवेशकों का पैसा करीब 2.16 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के सिर्फ 1 लाख रु 2.16 लाख रु से अधिक बन गए।
6 महीनों में कितना दिया रिटर्न
दीप डायमंड का शेयर बीते 6 महीनों में ही निवेशकों का पैसा 5 गुना से अधिक कर चुका है। 10 अगस्त 2022 को यह 5.22 रु पर था, जबकि आज ये 27.05 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 418.20 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इससे निवेशकों के सिर्फ 1 लाख रु 5.18 लाख रु से अधिक बन गए।
दीप डायमंड की मार्केट कैपिटल
दीप डायमंड एक स्मॉल कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय केवल 129.98 करोड़ रु है। ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 27.05 रु और निचला स्तर 1.10 रु रहा है।

कंपनी की डिटेल
1993 में शुरू की गयी दीप डायमंड इंडिया लिमिटेड 30 वर्ष साल पुरानी कंपनी है। ये पुरुषों और महिलाओं के लिए 18के रियल डायमंड ज्वैलरी की डायवर्सिफाई रेंज ऑफर करती है। दीप डायमंड की अपनी अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है जिसमें क्वालिटी का हाई स्टैंडर्ड रखा जाता है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications