नई दिल्ली: अगर आप भी होंडा की कार खरीदना चाहते है तो जल्दी करें। इस महीने के अंत तक होंडा की कार खरीदने पर आपको बंपर ऑफर और डिस्काउंट मिल जाएगा।
नई दिल्ली: अगर आप भी होंडा की कार खरीदना चाहते है तो जल्दी करें। इस महीने के अंत तक होंडा की कार खरीदने पर आपको बंपर ऑफर और डिस्काउंट मिल जाएगा। जी हां होंडा कारों पर दिसंबर माह के ऑफर्स की शुरुआत हो गई है। इसके तहत अमेज, सिविक, सिटी जैसी होंडा कारों पर 5 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा पुरानी कार के एक्सचेंज पर अतिरिक्त डिस्काउंट, चुनिंदा मॉडल्स पर एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सेसरीज और होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम की भी पेशकश की जा रही है। होंडा अपने इन मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। ध्यान रखें कि ऑफर का फायदा केवल 31 दिसंबर 2019 तक लिया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक : 999 रुपये में करें बुक, बिना लाइसेंस के चलाएं ये भी पढ़ें

होंडा की इन कारों पर मिल रही जबरदस्त छूट
होंडा अमेज: होंडा की अमेज पर 42000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस कार के एसीई एडिशन को छोड़ अन्य सभी मॉडल्स के मामले में पुरानी कार के एक्सचेंज पर चौथे और 5वें साल की 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। 30000 रुपये का अतिरिक्त डिस्कांउट भी दिया जा रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर के बिना नई अमेज खरीदने 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल के लिए 16000 रुपये का होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम उपलब्ध है। एसीई एडिशन अमेज के मामले में पुरानी कार के बदले नई अमेज खरीदने पर 30000 रुपये की अतिरिक्त छूट और 3 साल के लिए 16000 रुपये का होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम मिल रहा है।
बीआर-वी: वहीं अगर आप होंडा बीआर-वी खरीदना चाहते है तो आपको बता दें कि इस कार पर दिसंबर में 1.10 लाख रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। पुरानी कार के बदले नई बीआर-वी की खरीद पर 33500 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50000 रुपये की अतिरिक्त छूट और 26500 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही है। बिना एक्सचेंज नई बीआर-वी खरीदने पर कस्टमर के लिए 33500 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 36500 रुपये की एक्सेसरीज उपलब्ध है।
सिविक: होंडा सिविक पर 2.50 लाख रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है। वीसीवीटी पेट्रोल वेरिएंट्स पर 1.50 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट है। डीजल वेरिएंट पर 2.50 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वीएक्स सीवीटी पेट्रोल वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और कार एक्सचेंज पर 25000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है। जेडएक्स सीवीटी पेट्रोल वेरिएंट पर 75000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और कार एक्सचेंज पर 25000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है।
सीआर वी: इस कार पर 5 लाख रुपये तक के फायदे मौजूद हैं। इसके तहत सीआर वी के 1.6 4WD 9AT डीजल वेरिएंट पर 5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और गारंटी वैल्यू बायबैक मिल रहा है। 1.6 2WD 9AT डीजल वेरिएंट पर 4 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और गारंटीड वैल्यू बायबैक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
