नयी दिल्ली। आपके लिए निवेश का कौन-सा विकल्प सही है, यह पता लगाने का एकमात्र तरीका साइड-बाय-साइड तुलना करना है। गारंटीड रिटर्न की तलाश और टैक्स बेनेफिट लेने के लिए आप किसी एफडी खाते में एक निश्चित अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। दूसरी तरफ निवेश का एक ऐसा ऑप्शन है, जिसमें विभिन्न निवेशकों से पैसा जुटाया जाता है और उन्हें डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाता है। हम बात कर रहे डेब्ट फंड्स की, जिन्हें कुछ मामलों में इक्विटी फंड्स से बेहतर माना जाता है। डेब्ट फंड्स में आने वाला पैसा बॉन्ड, सरकारी सिक्योरिटीज, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स, कमर्शियल पेपर और डेब्ट से जुड़ी अन्य सिक्योरिटीज में निवेश किया जाता है। एफडी से बेहतर निवेश ऑप्शन डेब्ट फंड को माना जाता है। बैंक एफडी की मौजूदा ब्याज दरों को देखते हुए यहां हम आपको 5 डेब्ट म्यूचुअल फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्होंने पिछले तीन से पांच वर्षों में काफी अच्छा रिटर्न दिया है।
आईडीएफसी गवर्नमेंट सिक्योरिटीज इनवेस्टमेंट प्लान डायरेक्ट ग्रोथ
आईडीएफसी गवर्नमेंट सिक्योरिटीज इनवेस्टमेंट प्लान डायरेक्ट ग्रोथ आईडीएफसी म्यूचुअल फंड की डेब्ट स्कीम है। फंड के पास इस समय 1,569 करोड़ रुपये की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) है। ये प्लान एक मध्यम-जोखिम निवेश है जिसमें 5000 रु के एक साथ निवेश के बाद न्यूनतम 1000 रुपये की एसआईपी की जा सकती है। इस फंड ने 3 और 5 साल में क्रमश: 11.67 फीसदी और 10.18 फीसदी रिटर्न दिया है, जो एफडी की तुलना में बेहतर है।
एसबीआई मल्टी एसेट एलोकेशन फंड डायरेक्ट ग्रोथ
यह एक ओपन एंडेड फंड है जो ईटीएफ सहित इक्विटी, डेब्ट और गोल्ड लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है। इस फंड का 1, 3 और 5 साल का रिटर्न क्रमश: 9.25 फीसदी, 9.65 फीसदी और 28.96 फीसदी रिटर्न रहा है। इस स्कीम के पोर्टफोलियो में सॉवरेन, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, कंज्यूमर गुड्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मास्युटिकल्स, आईटी आदि शामिल हैं। वैसे तो इस फंड में जोखिम अधिक है, मगर इसके पास 5-स्टार स्कोर है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शॉर्ट टर्म फंड डायरेक्ट प्लान ग्रोथ
ये एक ओपन-एंडेंड शॉर्ट टर्म डेब्ट स्कीम है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शॉर्ट टर्म फंड डायरेक्ट प्लान ग्रोथ फंड की एयूएम 23,715 करोड़ रुपये है। इस फंड में मध्यम जोखिम रेटिंग है और 5000 रु के लम्पसम निवेश के बाद न्यूनतम 1000 रुपये की एसआईपी की जा सकती है। फंड ने पिछले 1 साल, 3 साल और 5 साल में क्रमशः 12.02%, 9.14% और 9.08% रिटर्न जनरेट किया है।
एसबीआई मैग्नम मीडियम ड्यूरेशन फंड
डेब्ट और मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करके इस योजना ने आकर्षक रिटर्न जनरेट किया है। एसबीआई मैग्नम मीडियम ड्यूरेशन फंड उन निवेशकों के लिए बढ़िया है जो मध्यम अवधि के लिए एक रेगुलर इनकम चाहते हैं और डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करना चाहते हैं। यहां आप न्यूनतम एसआईपी 500 रुपये कर सकते हैं। इस फंड ने पिछले 3 और 5 सालों में क्रमश: 9.83% और 10.37% रिटर्न दिया है। हालांकि फंड का 1 साल का रिटर्न 11.95% है।
कोटक डायनामिक बॉन्ड फंड डायरेक्ट ग्रोथ
स्कीम का निवेश लक्ष्य डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट में निवेश करके रिटर्न को अधिकतम करना है। इस फंड में न्यूनतम 1000 रुपये की एसआईपी और 5000 रुपये के लम्पसम निवेश करना होता है। पिछले 3 वर्षों में इस फंड ने 10.01% रिटर्न और 5 साल में 9.68% रिटर्न जनरेट किया है। जबकि इस फंड का 1 साल का रिटर्न 11.40% है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
