नई दिल्ली, मार्च 20। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने हाउसिंग, कमर्शियल और औद्योगिक उपयोग के लिए राजधानी में 300 से अधिक लैंड पार्सल की बिक्री का ऐलान किया है। इन लैंड पार्सल की बिक्री नीलामी के जरिए की जाएगी, जो कि 19 अप्रैल से 3 मई के बीच होगी। नीलामी लिस्ट में 66 वर्गमीटर से 325 वर्गमीटर के साइज के आवासीय भूखंड शामिल हैं, जो द्वारका, रोहिणी, राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर में स्थित हैं। वहीं 89 वाणिज्यिक भूखंड हैं, जिनमें विभिन्न डीडीए द्वारा डेवलप कमर्शियल सेंटर्स में 13 दुकानें शामिल हैं। इन सब की नीलामी की जाएगी।
ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लिए जमीन
भूमि-स्वामित्व वाली एजेंसी डीडीए ने निजी डेवलपर्स द्वारा विकसित की जाने वाली ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लिए भी जमीन बिक्री के लिए रखी है। ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लिए सभी पांच प्लॉट रोहिणी में स्थित हैं। ये आइडिया निजी डेवलपर्स को आवास आवश्यकताओं को पूरा करने की अनुमति देता है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि भूखंडों को फ्रीहोल्ड के आधार पर दिया जाएगा।
पहले किए गए थे आवंटित
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले सहकारी समूह आवास समितियों को भूखंड आवंटित किए गए थे, लेकिन 2019 में, डीडीए ने इन भूखंडों की नीलामी करने का निर्णय लिया। डीडीए ने पहली बार, अपने बहुउद्देश्यीय सामुदायिक हॉलों में जिम, इनडोर गेम्स और लाइब्रेरी जैसी सहायक सेवाओं को आउटसोर्स करने का निर्णय लिया है।
बच्चों के खेलने की जगह
डीडीए बहुउद्देश्यीय सामुदायिक हॉल डेवलप कर रहा है जिसमें जिम, इनडोर गेम्स, लाइब्रेरी, समारोहों के लिए जगह, क्रेच और बच्चों के खेलने की जगह जैसी सुविधाएं हैं। डीडीए योजना के अनुसार, निजी फर्मों को लाइसेंस शुल्क के आधार पर पांच बहुउद्देश्यीय सामुदायिक हॉलों में ऐसी सेवाएं को चलाने की अनुमति होगी। कार्यों के लिए सामुदायिक हॉल की बुकिंग डीडीए द्वारा प्रबंधित की जाएगी, सामुदायिक केंद्र में अन्य सेवाओं का प्रबंधन एक निजी फर्म द्वारा किया जाएगा।
डीडीए को मिलेगा पैसा
डीडीए के अधिकारी के अनुसार इससे न केवल राजस्व उत्पन्न होगा बल्कि हमें इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। पिछले दो वर्षों में, डीडीए ने खाली भूमि पार्सल और इसके द्वारा डेवलप की गयी कमर्शियल क्षेत्रों की बिक्री के लिए करीब 14 ऐसी नीलामी आयोजित की हैं।
डीडीए की हाउसिंग स्कीम
हाल ही में अधिकारियों ने कहा कि डीडीए की स्पेशल आवास योजना 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। यह योजना, 18,000 से अधिक फ्लैटों की पेशकश करती है, जिसमें सभी यूनिट्स पुरानी लिस्ट से ली गई हैं। इस स्कीम को 23 दिसंबर, 2021 को शुरू किया गया था। विशेष आवास योजना 2021 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोग आधी रात तक आवेदन कर सकते थे। पहले इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी थी। जनता की मांग पर और कोरोनोवायरस महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए, तारीख को 10 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। वर्ष 2021 के लिए आवास अथॉरिटी की यह दूसरी योजना थी। पहली योजना पिछले साल की शुरुआत में पेश की गई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
