नई दिल्ली, सितंबर 14। दिल्ली में अपना घर खरीदना किसी का भी सपना हो सकता है। मगर इस सपने को आज के समय में पूरा करना काफी मुश्किल है। क्योंकि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में प्रॉप्रटी के रेट रेट काफी हाई-फाई हो गये हैं। पर एक सरकारी स्कीम के तहत आप सस्ते में दिल्ली में फ्लैट खरीद सकते हैँ। बता दें कि दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) एक बार से फ्लैटों को बेचने के लिए स्कीम लाई है। इस बार 8,500 फ्लैटों की बिक्री की जाएगी। इन फ्लैटों को खरीदने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस स्कीम के तहत फ्लैट खरीदने के लिए आपको डीडीए की वेबसाइट पर जाना होगा। आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
कितनी है बुकिंग राशि
डीडीए ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और एलआईजी (निम्न आय समूह) फ्लैट्स बेचेगी। ये फ्लैट नरेला में स्थित हैं। पर डीडीए इससे पहले भी इन फ्लैटों को कई बार बेचने की कोशिश कर चुकी, जो कि नाकाम रहीं। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार डीडीए के एक अधिकारी के मुताबिक जिन लोगों को दिल्ली में घर चाहिए वे इस स्कीम के तहत फ्लैट्स बुक करवाएंगे। जहां तक बुकिंग राशि का सवाल है तो ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए बुकिंग राशि 10 हजार रुपये और एलआईजी कैटेगरी के लिए बुकिंग राशि 15 हजार रुपये है।
किसे मिलेगा फ्लैट
यदि आप डीडीए की इस स्कीम का फायदा उठा कर दिल्ली में फ्लैट खरीदना चाहें तो आप ऑनलाइन पेमेंट करके फ्लैट तुरंत बुक और रिजर्व करा सकते हैं। डीडीए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बेच फ्लैट बेचेगी। इस स्कीम का बड़ा फायदा यह है कि डीडीए क्रेडिट लिंक्ड योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा भी लिया जा सकता है।
नरेला का डेवलपमेंट
डीडीए ने नरेला के डेवलपमेंट के लिए कई काम किए हैं। जैसे कि इंफ्रा में निवेश, सड़कों को चौड़ा करना, पानी सप्लाई की लाइन डालना आदि। डीडीए का योगदान रिठाला-नरेला कॉरिडोर के लिए मेट्रो लाइन में भी है। नरेला के कई सेक्टरों में पुलिस थानों के लिए जमीन भी दी गई है। लोगों की जरूरतों के लिए डेयरी और रिटेल स्टोर दुकानें आवंटित हुई हैं। यानी कुल मिला कर आप वहां आराम से रह सकें, इसके लिए कई कदम उठाए गये हैं।
कितनी है फ्लैटों से कीमत
अब बात करते हैं फ्लैटों की कीमत की। नरेला में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की शुरुआत कीमत 7.91 लाख रुपये और अधिकतम कीमत 12.42 लाख रुपये है। एलआईजी कैटेगरी में फ्लैटों की कीमत 18.10 लाख रुपये से 22.80 लाख रुपये तक है। डीडीए के अनुसार ये फ्लैट काफी प्रतिस्पर्धात्मक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। डीडीए ने इन फ्लैटों की कीमत 2021 वाली ही रखी है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन के लिए इनमें से किसी लिंक - (http://www.dda.gov.in) या (http://www.eservices.dda.org.in) - पर जाकर लॉग इन करें। वहां 'फर्स्ट कम फर्स्ट सर्विस बेसिस फ्लैट्स' पर क्लिक करने के बाद वे फ्लैट चुनिए, जो आपके चाहिए। फ्लैट चुनने के बाद आधे घंटे के लिए वे फ्लैट ब्लॉक हो जाएगा और आपके बुकिंग अमाउंट जमा करने के बाद फ्लैट आपका। बुकिंग अमाउंट जमा न की जाए तो फ्लैट सेल में चला जाएगा। फ्लैट की पूरी राशि आपको 3 महीने में जमा करनी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
