नई दिल्ली, दिसंबर 25। अगर आप दिल्ली में घर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक स्पेशल स्कीम पेश की है। डीडीए के अधिकारियों ने कहा कि एक नई विशेष आवास योजना शुरू की गयी है, जिसमें 18,000 से अधिक फ्लैटों की पेशकश की जा रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, जो डीडीए के अध्यक्ष भी हैं, की अध्यक्षता में 24 नवंबर को डीडीए की एक ऑनलाइन बैठक के दौरान ये नई आवास योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
ऑनलाइन शुरू की गयी योजना
डीडीए अधिकारियों के अनुसार ये योजना ऑनलाइन शुरू की गई है। इस स्कीम की कोई औपचारिक लॉन्चिंग नहीं होगी। डीडीए द्वारा 2021 की शुरुआत में एक योजना शुरू की गयी थी, जिसके बाद अब इसी साल डीडीए की ये दूसरी ऐसी योजना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योजना के लिए आवेदन अगले साल 7 जनवरी तक खुले रहेंगे।
कितने फ्लैट्स बिकेंगे
डीडीए की तरफ से इस योजना में अलग-अलग कैटेगरियों के 18,335 फ्लैटों की पेशकश की जाएगी। इनमें से 205 हाई इनकम ग्रुप (एचआईजी) फ्लैट, 976 मध्यम इनकम ग्रुप (एमआईजी) फ्लैट, 11,452 लोअर-इनकम ग्रुप (एलआईजी) फ्लैट और ईडब्ल्यूएस/जनता कैटेगरी के तहत 5,702 फ्लैट शामिल बेचे जाएंगे। 18,335 फ्लैटों में से अधिकांश (लगभग 11,500) एलआईजी कैटेगरी के तहत निर्धारित किए गए हैं और बिक्री के लिए 205 फ्लैट वसंत कुंज और जसोला में एचआईजी श्रेणी के हैं।
कहां-कहां हैं फ्लैट्स
इस योजना के तहत द्वारका, नरेला, रोहिणी और जसोला सहित कई लोकेशनों पर फ्लैट स्थित हैं। इसके अलावा जहांगीरपुरी, रोहिणी, सिरासपुर, लोक नायक पुरम और शिवानी मार्ग पर भी फ्लैट मौजूद हैं। इन जगहों पर मौजूद फ्लैट पिछली आवास योजनाओं में बिके नहीं थे। इसीलिए इन्हें फिर से पेश किया जा रहा है।
डिस्काउंट पर मिलेंगे फ्लैट
डीडीए ने कहा है कि फ्लैट "रियायती कीमतों" पर बेचे जाएंगे और जसोला में एचआईजी श्रेणी में एक फ्लैट की अधिकतम कीमत लगभग 2.14 करोड़ रु है। बता दें कि जिन लोगों को फ्लैट आंवटित किए जाएंगे वे केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के भी पात्र होंगे, यदि वे किसी बैंक या वित्तीय संस्थान से होम लोन लेते हैं।
खास छूट का ऐलान
नई योजना की मंजूरी पर डीडीए ने कहा कि फ्लैटों को पुराने रेट या इसकी कॉस्टिंग पॉलिसी में छूट पर पेश किए जा रहे थे। यह पॉलिसी हर वित्तीय वर्ष में जमीन की लागत या भवन के मूल्यह्रास या मूल्यह्रास के आधार पर अपडेट की जाती है। डीडीए ने कहा कि नरेला उप-शहर में फ्लैटों की पेशकश इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी, आवंटियों के रेस्पोंस और क्षेत्र के निवासियों के आधार पर उपाय करने के बाद की जा रही है।
पहले किए थे 1353 फ्लैट अलॉट
10 मार्च को डीडीए ने जनवरी 2021 में शुरू की गई एक आवास योजना के तहत 1,353 फ्लैटों को ऑनलाइन स्ट्रीम पर ड्रॉ के माध्यम से आवंटित किया था। इनमें से 689 फ्लैटों को आवंटियों द्वारा सरेंडर किया गया था। इसके बाद अगस्त में, डीडीए ने 2021 आवास योजना के तहत उन 689 फ्लैटों के लिए ड्रॉ आयोजित किया, जिन्हें आवंटियों ने सरेंडर कर दिया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
