
DDA Housing Scheme 2023 : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एक बार फिर से अपनी हाउसिंग स्कीम लेकर आने जा रहा है। डीडीए इसी साल मई में हाउसिंग स्कीम लेकर आएगा, जिसमें लगभग 23,000 नए फ्लैट शामिल होंगे। ये फ्लैट ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और एलआईजी (निम्न आय वर्ग) कैटेगरी के होंगे। आगे जानिए बाकी डिटेल।
कहां मौजूद होंगे ये फ्लैट
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार डीडीए के एक अधिकारी के मुताबिक इनमें ज्यादातर फ्लैट नरेला सब-सिटी क्षेत्र में होंगे। फ्लैटों की कीमत योजना शुरू होने से पहले तय की जाएगी। बात करें फ्लैटों के आवंटन की तो यह काम कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ के जरिए होगा। डीडीए का प्लान फ्लैटों के बारे में जागरूक करने के लिए स्कीम की मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार करने का है ताकि लोगों को योजना के बारे में बताया जा सके।

फ्लैट खरीदारों को मिलेगा खास फायदा
डीडीए बिक्री बढ़ाना चाहता है, जिसके लिए फ्लैट खरीदारों को संशोधित हाउसिंग रेगुलेशन 1968 का लाभ भी दिया जाएगा। नए नियम काफी लचीले हैं, जिनके मुताबिक कोई ऐसा व्यक्ति जिसके पास दिल्ली में फ्लैट या प्लॉट है (जिसका साइज 67 वर्ग मीटर से कम हो) वह भी नए फ्लैटों को खरीदने के लिए आवेदन कर सकता है।
क्या थे पुराने नियम
पुराने नियम कुछ अलग थे। उनके मुताबिक अगर किसी व्यक्ति या उसके परिवार के किसी सदस्य के पास फ्लैट या जमीन का टुकड़ा हो तो वे इस स्कीम के लिए आवेदन नहीं कर सकता था, फिर भले ही फ्लैट या जमीन का साइज कुछ भी हो। कोई कंफ्यूजन न हो इसके लिए डीडीए कुछ महीनों के लिए पुरानी योजनाओं के तहत बचे हुए लगभग 16,000 फ्लैटों की बिक्री को रोक रहा है। इससे पहले पुरानी योजनाओं के अपार्टमेंट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बेचे जा रहे थे। डीडीए ने कहा था कि जिस किसी के पास डीडीए फ्लैट हो, वे दूसरे फ्लैट के लिए भी आवेदन कर सकता था।

बिकेंगे कुल 40000 फ्लैट
नए फ्लैटों के साथ डीडीए के पास ऐसे फ्लैटों की संख्या 40000 हो जाएगी, जो बिकने बाकी हैं। पुरानी योजनाओं के तहत बहुत से फ्लैट नहीं बिके हैं। उसके 2 कारण माने जाते थे। एक तो बहुत महंगा और दूसरा मेट्रो कनेक्टिविटी की कमी। डीडीए फ्लैटों को बेचने के लिए ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रामें सुधार, शहरी एक्सटेंशन रोड-II का निर्माण, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर फ्लैट देना और कुछ अन्य रियायत जैसे कदम उठा रहा है।
कई सुविधाओं पर दिया जा रहा ध्यान
डीडीए के एक अधिकारी के मुताबिक अब यहां सड़कों, जल आपूर्ति लाइनों और सीवेज ट्रीटमेंट में सुधार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर पर फेज-IV मेट्रो लाइन का निर्माण, पुलिस स्टेशनों के लिए जमीन आवंटन और खरीदारों को लुभाने के लिए दुकानें खोलने की सुविधा जा रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
