Defence Stock: शेयर बाजार में आज मगंलवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1200 अंक फिसलकर 81,220 के पास ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 315 अंक गिरकर 24,610 के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस गिरते हुए बाजार में डिफेंस स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है।

बीएसई पर BEL, HAL, कोचिन शिपयार्ड के शेयर्स में आज 4% का उछाल देखने को मिल रही है। इसके अलावा Mazagon dock shipbuilders के शेयर्स में 3% की तेजी दर्ज की जा रही है। आज डीसीएक्स सिस्टम्स(DCX Systems share price) के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर्स 2% तक उछल गए हैं। डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयरों में बढ़त के पीछे इजरायल से मिला ऑर्डर है।
डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर्स में उछाल (DCX Systems Stock Price)
आज मंगलवार डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर्स बीएसई पर 2% तक उछल गए हैं। कंपनी का शेयर प्राइस 303.90 पर पहुंच गया है। कंपनी का शेयर प्राइस आज 297.25 रुपये पर ओपन हुआ और 308.80 के हाई लेवल टच किया है। वहीं, सोमवार को 297.20 के शेयर प्राइस पर क्लोज हुआ था। कंपनी ने पिछले 1 हफ्ते में 12.43% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और पिछले 1 महीने में 32.36 % का तगड़ा रिटर्न दिया है और तीन महीनों में 6.31% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
डीसीएक्स सिस्टम्स कंपनी को मिला ये ऑर्डर
इस डिफेंस कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसे यह ऑर्डर इजराइली डिफेंस क्लाइंट और अन्य ओवरसीज क्लाइंट्स से मिला है। डीसीएक्स सिस्टम्स को सीआईडब्ल्यूएस एंटीना और केबल वायर हार्नेस एसेंबली के प्रोडक्शन और सप्लाई का काम मिला है। ये ऑर्डर कुल 28.60 करोड़ रुपये का है। इससे पहले अप्रैल के महीने में कंपनी एल्टी सिस्मटम्स के ज्वाइंट वेंचर्स में शामिल हुई थी। यह ज्वाइंट वेंचर एयरबोर्न मैरीटाइम रडार सिस्टम्स, फायर कंट्रोल राडार सिस्टम्स और अन्य राडार सॉल्यूशंस पर काम करेगी। यह एग्रीमेंट मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत किया जाएगा।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications