Listing of DCX Systems IPO : डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ में पैसा लगाने वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हुआ। जिन निवेशकों को इस कंपनी के शेयर मिले हैं, उनको मिनटों में ही तगड़ा मुनाफा हो गया है। आज डीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ बीएसई पर अपने 39.66 फीसदी प्रीमियम के साथ 289.10 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ। इसके अलावा एनएसई पर डीसीएक्स सिस्टम का आईपीओ 38.65 फीसदी तेजी के साथ 287 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुआ।

जानिए दोपहर 12 क्या है इस शेयर का रेट
डीसीएक्स सिस्टम्स का शेयर लिस्ट होने के बाद से तेजी बनाए हुए है। दोपहर 12 बजे यह शेयर एनएसई पर करीब 108.50 रुपये की तेजी के साथ 314.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त इस शेयर में करीब 52 फीसदी की तेजी है। वहीं इस शेयर का अभी तक ऊपरी स्तर 319.90 रुपये का रहा है तो वहीं निचला स्तर 287.00 रुपये का रहा है।
जानिए किस रेट पर एलाट हुआ था शेयर
डीसीएक्स सिस्टम्स ने आईपीओ के दौरान अपना प्राइस बैंड 197 रुपये से 207 रुपये प्रति शेयर का तय किया था। इस आईपीओ में निवेश 31 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक किया जा सकता था। डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया था। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी ओवरऑल 69.79 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इस आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 84.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 61.77 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का कोटा 43.97 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

ऊपरी रेट पर लिस्टिंग के बाद अब निवेशक क्या करें
डीसीएक्स सिस्टम्स में आईपीओ में अगर शेयर अलाट हुए हैं, और लम्बे समय तक इनको रख सकते हैं, तो बाद में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। ऐसी सलाह जानकारों की तरफ से दी जा रही है। लेकिन अगर आपने इस आईपीओ में पैसा बनाने के लिए निवेश किया था, तो इस स्तर पर शेयर को बेच लेना अच्छा रहेगा।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
