DBS Account: अगर आपका अकाउंट DBS बैंक इंडिया में है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नया नियम लागू किया है। अब सभी को अपने सेविंग अकाउंट में एक तय एवरेज मंथली बैलेंस (औसत मासिक बैलेंस) बनाए रखना जरूरी होगा। अगर कोई ग्राहक ऐसा नहीं करता है तो उस पर जुर्माना लगेगा। यानी खाते में तय रकम से कम बैलेंस रहने पर बैंक पेनल्टी वसूलेगा। DBS बैंक की तरफ से यह नया नियम जारी किया गया है। इसलिए अगर आपका अकाउंट इस बैंक में है तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

सेविंग अकाउंट में बैलेंस
DBS बैंक के नए नियमों के मुताबिक, अब बैंक के ग्राहकों को अपने सेविंग अकाउंट में हर महीने ऐवरेज 10,000 रुपये का बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा। अगर आपके अकाउंट में यह बैलेंस कम रहता है, तो बैंक आपसे 6 फीसदी तक का चार्ज वसूल सकता है। हालांकि, यह जुर्माना आपके सेविंग अकाउंट के वेरिएंट पर भी निर्भर करेगा, यानी अलग-अलग अकाउंट टाइप के लिए पेनल्टी की रकम अलग हो सकती है।
यह नया नियम 1 अगस्त से लागू होने जा रहा है। इसलिए अगर आपका खाता DBS बैंक में है, तो समय रहते अपने खाते में जरूरी बैलेंस बनाए रखना न भूलें।
कितना लगेगा चार्ज?
DBS बैंक के नए निर्देश के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक तय न्यूनतम बैलेंस मेंटेन नहीं करता है तो उस पर 6 प्रतिशत का चार्ज लगेगा। हालांकि, यह चार्ज खाते में मौजूद रकम पर आधारित होगा और इसकी एक अधिकतम सीमा तय की गई है। जिन खातों में न्यूनतम बैलेंस 1,000 रुपये रखना होता है, वहां 6 प्रतिशत का चार्ज लगेगा, लेकिन यह 50 रुपये से ज्यादा नहीं होगा। अगर खाते में न्यूनतम बैलेंस 5,000 रुपये होना जरूरी है, तो अधिकतम चार्ज 250 रुपये होगा।
वहीं, 10,000 रुपये वाले खातों में अधिकतम 500 रुपये तक का चार्ज लिया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि ग्राहक अपने खाते में तय न्यूनतम बैलेंस बनाए रखें, ताकि अतिरिक्त चार्ज से बचा जा सके।
एटीएम चार्ज
अगर बात करें DBS बैंक के एटीएम चार्जेस की, तो इस बैंक के एटीएम से पैसे निकालना बिल्कुल फ्री है। यानी अपने ही बैंक के एटीएम से जितनी बार चाहें कैश निकाल सकते हैं, कोई शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन अगर आप दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो कुछ लिमिट तक ही ट्रांजैक्शन फ्री रहता है। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर बार कैश निकालने पर 23 रुपये का चार्ज देना होगा।
इसके अलावा, नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन जैसे बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट निकालना भी फ्री लिमिट तक ही मुफ्त है। जब फ्री लिमिट खत्म हो जाती है, तो हर ट्रांजैक्शन पर 10.5 रुपये चार्ज लिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications