Day Trading Guide: मंगलवार के शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान गिफ्ट निफ्टी 69.5 अंक या 0.35% की गिरावट के साथ 19,659 अंक पर कारोबार कर रहा है, जो घरेलू सूचकांक एनएसई निफ्टी-50 और बीएसई सेंसेक्स के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है। बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों ने सोमवार का कारोबारी सत्र सपाट नोट पर खत्म हुआ था। एनएसई निफ्टी-50 0.20 अंक बढ़कर 19,674.55 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई सेंसेक्स 14.54 अंक बढ़कर 66,023.69 पर बंद हुआ था।
हाल के सप्ताहों में बाजार दबाव में हैं, क्योंकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने भविष्य में और अधिक दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है। इसके साथ ही एफआईआई की तरफ से लगातार बिकवाली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने निवेशकों के सेंट्रीमेंट को कमजोर कर दिया है।

वहीं कल रात वॉल स्ट्रीट ने कारोबारी सत्र बढ़त के साथ समाप्त किया। टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट 59.51 अंक या 0.45% बढ़कर 13,271.32 अंक पर पहुंच गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 43.04 अंक या 0.13% बढ़कर 34,006.88 अंक पर और एसएंडपी 500 17.38 अंक या 0.40% बढ़कर 4,337.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा मंगलवार को तेल की कीमतें गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.11% की गिरावट के साथ 93.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही हैं, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.319 की गिरावट के साथ 89.68 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं।
मंगलवार को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। एशिया डॉव 0.47% नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि बेंचमार्क चीनी सूचकांक, शंघाई कंपोजिट 0.06% गिर गया है, जबकि जापान का निक्केई 225 0.75% गिर गया है। इस बीच, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.74% गिर गया।
जहां तक कल की बात है तो एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 25 सितंबर, 2023 को शुद्ध रूप से 2,333.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध 1,579.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
शेयर बाजार विशेषज्ञ और सेबी पंजीकृत अनुसंधान विश्लेषक वीएलए अंबाला ने आज के लिए स्विंग और डे ट्रेडिंग स्टॉक के लिए कुछ शेयरों की सिफारिश की है।
बीएसएचएसएल का शेयर 250 रुपये के ऊपर खरीदें और 230 के स्टॉप लॉस के साथ 270 रुपये से लेकर 350 रुपये के लक्ष्य के लिए ट्रेड करें।
एससीआई का शेयर 142 रुपये की रेंज में खरीदें और 120 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 160 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के लिए ट्रेड करें।
इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज का शेयर 425 रुपये की रेंज में खरीदें। साथ ही 370 पर स्टॉप लॉस लगाकर 480 रुपये से लेकर 600 रुपये तक के लक्ष्य के लिए ट्रेड करें।
नोट: यहां पर शेयरों के बारे में जानकारों की राय को बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications