डैटसन की कार खरीदने का मन बना रहे तो आप यह खबर जरुर पढ़ें। डैटसन की कारों को सस्ते में खरीदने का मौका है। जापान की वाहन निर्माता कंपनी डैटसन भारत में अपनी कारों पर बढ़िया डील्स ऑफर कर रहे हैं।
नई दिल्ली: डैटसन की कार खरीदने का मन बना रहे तो आप यह खबर जरुर पढ़ें। डैटसन की कारों को सस्ते में खरीदने का मौका है। जापान की वाहन निर्माता कंपनी डैटसन भारत में अपनी कारों पर बढ़िया डील्स ऑफर कर रहे हैं। यूं कहें कि फेस्टिवल सीजन से पहले डैटसन अपने प्रॉडक्ट्स पर बढ़िया डील्स और डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। डैटसन की कारों अक्टूबर माह के ऑफर्स की शुरुआत हो गई है। इस माह में डटसन गो, गो+ और रेडी-गो कार पर 47500 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।Honda October Offer : इन Car पर मिल रही 2.50 लाख रु तक की छूट ये भी पढ़ें

आपको बता दें कि इन सब में सबसे अधिक फायदा डैटसन गो की खरीद पर लिया जा सकता है। डैटसन कारों पर मिल रहे फायदे 15 अक्टूबर के बाद घट जाएंगे क्योंकि कारों पर मिल रहा अर्ली बुकिंग बेनिफिट केवल 15 अक्टूबर तक की जाने वाली बुकिंग्स और अक्टूबर माह के अंदर खरीदी जाने वाली गाड़ी के लिए वैलिड है। डैटसन की कारों पर आप इस महीने कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स का फायदा उठा सकते है।
डैटसन गो+
डैटसन गो+ कार पर अक्टूबर माह में 42500 रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। इसमें 7500 रुपये तक का अर्ली बुकिंग बेनिफिट (15 अक्टूबर तक बुकिंग करने पर), 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि डैटसन गो+ की एक्स शोरूम कीमत 4,19,990 रुपये से शुरू है।
डैटसन रेडी-गो
डैटसन रेडी-गो पर 34500 रुपये तक के फायदों की पेशकश की जा रही है। इसमें 7500 रुपये का अर्ली बुकिंग बेनिफिट (15 अक्टूबर तक बुकिंग करने पर), 7000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा कॉरपोरेट्स व मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए 5000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस शामिल है। डैटसन रेडी गो की एक्स शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू है। मालूम हो कि कंपनी ने मई 2020 में इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। इस छोटी कार में एबीएस, ईबीडी, ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, ड्राइवर-पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर, ओवर स्पीड वॉर्निंग, हाई माउंटेड स्टॉप लैम्प और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर स्टैंडर्ड, यानी बेस वेरियंट से ही मिलेंगे। टॉप वेरियंट में पैसेंजर साइड एयरबैग और प्रोजेक्शन गाइड के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है।
डैटसन गो
डैटसन गो पर 7500 रुपये तक के फायदे केवल 15 अक्टूबर तक बुकिंग करने पर मिलेगा। बता दें कि कार पर 20000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट मिलाकर 47500 रुपये तक के फायदों की पेशकश की जा रही है। डटसन गो की एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू है।
नोट: अगर आप डटसन की कार खरीदना चाहते है तो आपको बता दें कि वेरिएंट और लोकेशन के आधार पर ऑफर्स में अंतर हो सकता है। एक्सचेंज बेनिफिट केवल एनआईसी इनेबल्ड डीलरशिप में ही लिया जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप निकटतम डैटसन डीलरशिप से संपर्क कर सकते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications